सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two players from Indira Gandhi Stadium selected for Sports College

Jaunpur News: इंदिरा गांधी स्टेडियम के दो खिलाड़ियों का स्पोर्ट्स कॉलेज में चयन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Two players from Indira Gandhi Stadium selected for Sports College
स्पोर्ट्स कालेज में चयनित कु. आशु यादव। स्रोत-खेल विभाग
विज्ञापन
मल्हनी। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे दो खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर प्रदेश स्तरीय चयन प्रक्रिया में सफलता हासिल कर स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश पाया है।

स्टेडियम में अंशकालिक मानदेय वॉलीबॉल प्रशिक्षक दिलीप कुमार ने बताया कि उनके मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही आशु यादव का चयन स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर में कक्षा 11 के लिए हुआ है। आशु जौनपुर के बिथार गांव की निवासी जितेंद्र यादव की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि में प्रशिक्षक के साथ-साथ परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वहीं हैंडबॉल खिलाड़ी सरायख्वाजा क्षेत्र के देवकली गांव के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के आधार पर स्पोर्ट्स कॉलेज फतेहपुर में कक्षा 9 के लिए हुआ है। अभिनव के खेल कौशल को निखारने में हैंडबॉल प्रशिक्षक निलेश यादव की अहम भूमिका रही। दोनों खिलाड़ियों की सफलता पर क्रीड़ा अधिकारी अशोक सोनकर ने प्रसन्नता व्यक्त की। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जिले के खिलाड़ियों की यह उपलब्धि अन्य युवाओं को भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।

स्पोर्ट्स कालेज में चयनित कु. आशु यादव। स्रोत-खेल विभाग

स्पोर्ट्स कालेज में चयनित कु. आशु यादव। स्रोत-खेल विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed