सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Refusal to perform husband's last rites; demand for demolition of the accused's house and an encounter.

Jaunpur News: पति की अंत्येष्टि करने से किया इन्कार, आरोपियों के मकान को ध्वस्त कर एनकाउंटर की मांग

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Refusal to perform husband's last rites; demand for demolition of the accused's house and an encounter.
हत्या के फालोअप--- शव न उठाने पर समझाने पहुंची एसडीएम योगिता सिंह। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
बक्शा। थाना क्षेत्र के कौली गांव में बुधवार की रात ग्राम समाज की जमीन पर भैंस बांधने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में अजय सिंह की हत्या के बाद बृहस्पतिवार सुबह गांव पूरी तरह छावनी में तब्दील रहा। सीओ सदर देवेश सिंह की मौजूदगी में तीन थानाध्यक्ष, 20 से ज्यादा पुलिसकर्मी और एक प्लांटून पीएसी के जवान सुरक्षा की दृष्टि से जगह-जगह तैनात हैं। वहीं बृहस्पतिवार की शाम चार बजे शव घर आने पर पत्नी शशिबाला एवं परिजनों ने अंत्येष्टि करने से इन्कार कर दिया। उन्होंने आरोपियों का मकान ध्वस्त कर एनकाउंटर करने, प्राथमिकी में नाम बढ़ाने की मांग की।

सूचना पर पहुंची एसडीएम सदर योगिता सिंह ने परिजनों को समझाने की कोशिश की। साथ ही विवादित ग्राम समाज की भूमि को राजस्व कर्मियों से तत्काल चिह्नित करने का आदेश दिया, जिसके बाद ग्राम समाज की जमीन पर बने निर्माण और किए गए अतिक्रमण किए जाने की बात सामने आई। उन्होंने कार्रवाई के लिए कवायद शुरू कर दी। एसडीएम ने मृतक की पत्नी को शासन से आर्थिक लाभ दिलाने की भी बात कही। सीओ सदर देवेश सिंह ने अन्य नाम बढ़वाने और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि बुधवार की रात में ही मृतक अजय सिंह के बड़े भाई रमेश की तहरीर पर तीन महिलाओं समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। साथ ही चार आरोपियों तेजबहादुर शर्मा, शशिकला, सुनीता और रमीला को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

रमेश ने तहरीर में आरोप लगाया है कि घटना की शाम भैंस बांधने को लेकर विपक्षी राजेश शर्मा, संगत शर्मा, तेज बहादुर शर्मा, अंगद शर्मा, शशि कला शर्मा, सुनीता शर्मा एवं रमीला शर्मा ने मिलकर लाठी-डंडे से भाई अजय सिंह की पीटकर हत्या कर दी। वहीं मारपीट में परिवार के ही अखिलेश सिंह, आकृति सिंह, हिमांशू सिंह एवं शिवम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतकके बड़े भाई की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गांव में तीन थानाध्यक्ष, 20 से ज्यादा पुलिसकर्मी और एक प्लांटून पीएसी के जवान तैनात हैं। नाम बढ़वाने के साथ ही अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी।-थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह

हत्या के फालोअप--- शव न उठाने पर समझाने पहुंची एसडीएम योगिता सिंह। संवाद

हत्या के फालोअप--- शव न उठाने पर समझाने पहुंची एसडीएम योगिता सिंह। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed