सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Memorandum submitted to the Minister regarding train stoppages.

Jaunpur News: ट्रेनों के ठहराव के लिए मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to the Minister regarding train stoppages.
खेतासराय, राज्यमंत्री गिरीश यादव को रेलवे की समस्याओं को लेकर ज्ञापन देते स्थानीय लोग। स्रोत-ग्
विज्ञापन
खेतासराय। नगर के व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को खेल एवं युवा कल्याण स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव को रेल मंत्री के नाम अनुशंसा पत्र सौंपकर खेतासराय रेलवे स्टेशन पर बंद पड़े पीआरएस, यात्री आरक्षण प्रणाली सेवा बहाल करने तथा कई ट्रेनों के ठहराव की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कोरोना काल के दौरान बंद कई ट्रेनों के ठहराव अब तक बहाल नहीं किए गए हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है साथ ही रेलवे के राजस्व की क्षति हो रही है। ज्ञापन में दून एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी, अयोध्या-वाराणसी पैसेंजर तथा वाराणसी-बालामऊ पैसेंजर ट्रेन के खेतासराय स्टेशन पर ठहराव की मांग की गई। साथ ही टिकट आरक्षण काउंटर को पुनः संचालित करने की भी मांग उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मांगों को रेलवे मंत्रालय तक पहुंचाकर शीघ्र समाधान का प्रयास किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में आदर्श श्रीवास्तव, डॉ. गजेन्द्र पांडेय, मनीष गुप्ता धर्मरक्षक, रानी श्रीवास्तव, मोनिका श्रीवास्तव, अभिषेक सिन्हा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed