{"_id":"6a2b0fe435b9f1e84f0d52f5","slug":"another-accused-arrested-for-fraud-involving-the-animal-app-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-156865-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: एनिमल एप से ठगी करने का एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: एनिमल एप से ठगी करने का एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुजानगंज। पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के एक और सदस्य सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ओएलएक्स और एनिमल एप पर सस्ते दामों पर भैंस व जेसीबी मशीन बेचने का विज्ञापन डालकर लोगों को बुलाता था। बंधक बनाकर वसूली करते थे।
थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने हरीपुर मोड़ से आरोपी सुनील प्रजापति (30) निवासी ऊटरूखुर्द थाना बक्शा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर ठगी, अपहरण, मारपीट और गैंगस्टर समेत 6 प्राथमिकी दर्ज हैं। गिरोह के सदस्य एनिमल एप व ओएलएक्स ऐप पर भैंस और जेसीबी का फर्जी विज्ञापन डालते थे। ग्राहक को नौपेड़वा, रिठी, खपरहा जैसे सुनसान स्थानों पर बुलाकर बंधक बना लेते थे। इसके बाद मारपीट कर नगद व ऑनलाइन लाखों रुपये ट्रांसफर करा लेते थे।
मिर्जापुर के दीपकुमार सिंह को 5 जून को भैंस बेचने के नाम पर बुलाया था। दीप कुमार से 79 हजार और उनके साथी चंद्रशेखर से 62 हजार रुपये मोबाइल से ट्रांसफर करा लिए थे। इस मामले में सुजानगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज है। इसी प्रकार प्रयागराज के मो. नौशाद से 93 हजार नगद और एक लाख रुपये फोन पे से वसूले थे। इस मामले में सिकरारा थाने में प्राथमिकी दर्ज है। मिर्जापुर के किशन सिंह को जेसीबी के नाम पर बुलाया था। दो लाख नगद, 6 लाख ऑनलाइन और 4 लाख का चेक ले लिया था। बंधक बनाकर ट्यूबवेल पर रखा। इस मामले में सिकरारा थाने में प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस ने 10 जून को इस गिरोह के सरगना समेत दो लोगों को सुजानगंज व सिकरारा पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में गिरफ्तार कर चालान भेजा था। सुनील के खिलाफ बक्शा थाने में गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट की भी प्राथमिकी दर्ज है। थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।