फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP Accident Two youths killed two critically injured head-on collision between motorcycle and scooter

UP Accident: बाइक-स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत, दो गंभीर घायल; परिजनों में कोहराम

Thu, 06 Aug 2026 12:40 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 06 Aug 2026 12:40 AM IST
सार

Jaunpur News: जौनपुर के इटहरा बाईपास पर बाइक और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत में प्रतापगढ़ निवासी किशन बिंद और रमेश बिंद की मौत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
UP Accident Two youths killed two critically injured head-on collision between motorcycle and scooter
सड़क दुर्घटना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Accident: जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के इटहरा बाईपास पर रायबरेली-जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान आधार कार्ड और मोबाइल फोन के जरिए की गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के रोहखुर्द मदरा गांव निवासी किशन बिंद (22) पुत्र रामसिंह बिंद और रमेश बिंद (25) पुत्र राजबली बिंद बुधवार रात बाइक से मुंगराबादशाहपुर से अपने गांव लौट रहे थे। रात करीब नौ बजे इटहरा बाईपास के पास विपरीत दिशा से आ रही स्कूटी से उनकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन


हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं स्कूटी सवार मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के इटहरा गांव निवासी सुधांशु पांडेय (22) और आकाश तिवारी (24) भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का उपचार मुंगराबादशाहपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आधार कार्ड और मोबाइल फोन के माध्यम से मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दी गई। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

थानाध्यक्ष अश्विनी दूबे ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हुई है, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed