{"_id":"6a8619a0f30592bee20493be","slug":"an-uncontrolled-container-crushed-four-bike-riders-killing-three-including-a-grandmother-and-grandson-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-858746-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी-ललितपुर हाईवे पर हादसा: अनियंत्रित कंटेनर ने बाइक सवार चार को रौंदा, दादी-पोते समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी-ललितपुर हाईवे पर हादसा: अनियंत्रित कंटेनर ने बाइक सवार चार को रौंदा, दादी-पोते समेत तीन की मौत
Thu, 20 Aug 2026 02:31 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:31 AM IST
सार
टक्कर लगने के बाद बाइक कंटेनर में फंस गई लेकिन चालक ने कंटेनर नहीं रोका। करीब दो सौ मीटर तक वह बाइक को घसीटते हुए ले गया। जिससे बाइक सवार कंटेनर में फंसे रह गए।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व स्थानीय लोग।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी-ललितपुर हाईवे पर बुधवार देर-रात बीएचईएल के महिमा ढाबे के करीब हुए भीषण हादसे में तेज रफ्तार कंटेनर ने थाना बबीना के सुकुवां गांव निवासी बाइक सवार चार लोगों को रौंद डाला। बाइक पर दंपती, उनका पोता और गांव का एक युवक सवार था। हादसे में महिला, उसके पोते और युवक की मौत हो गई। घायल को गंभीर हाल में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
सुकुवां गांव के चंदौली मजरा निवासी आनंद रजक (60) की बेटी शिवानी की कुछ दिनों पहले डिलिवरी हुई थी। वह झांसी में मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर तीन के पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती है। बुधवार को आनंद अपनी पत्नी उर्मिला (57), पौत्र संस्कार (4) उर्फ भानु को लेकर उसे देखने आए थे। आनंद बाइक नहीं चला पाते, इस वजह से गांव के रविंद्र (32) को साथ लेकर आए थे। शिवानी को देखने के बाद चारों बाइक से गांव लौट रहे थे।
चालक की तलाश में जुटी पुलिस
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है रात करीब नौ बजे जब वह लोग बीएचईएल के महिमा ढाबा के पास पहुंचे, तभी झांसी की ओर से ललितपुर जा रहे हरियाणा नंबर के कंटेनर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक कंटेनर में फंस गई। चालक ने कंटेनर नहीं रोका। करीब दो सौ मीटर तक वह बाइक घसीट ले गया। चारों बाइक में फंसे रह गए। कुछ दूर जाकर कंटेनर छोड़कर चालक भाग निकला। हादसे की सूचना पर सीओ सदर प्रिया सिंह भी पहुंच गई। उन्होंने बताया कि उर्मिला एवं भानु की मौके पर मौत हो गई जबकि रविंद्र ने अस्पताल में दम तोड़ा। आनंद की हालत नाजुक है। उनका कहना है कि प्राथमिकी दर्ज करके चालक की तलाश की जा रही है।