फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Assault and Firing After Refusal to Provide Liquor on Credit

ठेके पर दबंगों ने मचाया बवाल: शराब उधार न देने पर सेल्समैन को पीटा, फिर कर दी फायरिंग; सीसीटीवी में वारदात कैद

Mon, 26 Oct 2026 06:35 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 26 Oct 2026 06:35 PM IST
सार

झांसी के मऊरानीपुर के एक गांव में शराब के ठेके पर उधार से इनकार पर दबंगों ने जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं ठेके पर खुलेआम फायरिंग भी कर दी। उन्होंने सेल्समैन से मारपीट की और जान से मारने की नीयत से दुकान के अंदर गोली चला दी। 

विज्ञापन
Assault and Firing After Refusal to Provide Liquor on Credit
शराब के ठेके पर फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पठा गांव में देशी शराब के ठेके पर उधार शराब देने से मना करने पर दबंगों ने जमकर हंगामा किया। विरोध करने पर आरोपियों ने सेल्समैन के साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से दुकान के अंदर फायर झोंक दिया।

विज्ञापन


गनीमत रही कि गोली दुकान के गेट की जाली से टकराकर अंदर जा गिरी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम पठा गांव निवासी ऊदम कुशवाहा (19) ने बताया कि गांव में देशी शराब का ठेका पन्नालाल के नाम से है। जिस पर उसका बड़ा भाई छत्रपाल बैठता है। सोमवार की दोपहर करीब 3:25 बजे उसका भाई खेत में मूंगफली की फसल में पानी लगाने गया था, जिसके चलते वह दुकान पर बैठा हुआ था।
विज्ञापन


इसी दौरान गांव के दो लोग दुकान पर पहुंचे और 50 रुपये देकर 60 रुपये कीमत का क्वाटर शराब मांगने लगे। ऊदम ने जब पूरे पैसे न होने पर शराब उधार देने से इनकार कर दिया, तो युवकों ने उसके भाई छत्रपाल से फोन पर बात की। भाई ने भी उधार शराब देने से मना कर दिया, जिससे दोनों युवक उत्तेजित हो गए और गाली-गलौज करते हुए वहां से चले गए। लगभग 15 मिनट बाद दोनों आरोपी अपने चचेरे भाइयों के साथ लाठी-डंडे और अवैध असलहा लेकर दोबारा ठेके पर आ धमके।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि उन्होंने दुकान के अंदर घुसकर सेल्समैन के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे खींचकर बाहर लाने का प्रयास किया। किसी तरह जान बचाकर ऊदम दुकान के अंदर भागा और अंदर से गेट बंद कर लिया। इस दौरान गुस्से में आए एक आरोपी ने जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया।


गोली दुकान के लोहे के गेट की जाली से टकराकर अंदर जा गिरी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही देवरी चौकी प्रभारी साजेश तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और वारदात में इस्तेमाल किए गए कारतूस को अपने कब्जे में लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed