फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dhirendra Krishna Shastri Apologises After Controversy Over Lord Ram and Krishna Comparison

झांसी: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के राम-कृष्ण तुलना वाले बयान पर विवाद, पीठाधीश्वर पंडित ने मांगी माफी

Mon, 02 Nov 2026 03:24 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 02 Nov 2026 03:24 PM IST
सार

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के राम-कृष्ण तुलना वाले बयान पर विवाद हो गया। इस पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने माफी मांगी है।

विज्ञापन
Dhirendra Krishna Shastri Apologises After Controversy Over Lord Ram and Krishna Comparison
dhirendra krishna shastri - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार


विज्ञापन
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में 28 अक्तूबर को आयोजित एक कथा के दौरान उन्होंने भगवान राम और भगवान कृष्ण की तुलना करते हुए कुछ ऐसी टिप्पणियां कीं, जिन पर आलोचना हो रही है।

कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भगवान राम एकदम सीधे खड़े होते हैं, उनका नाम भी सीधा है और उनका धाम अयोध्या भी सीधा है। इसके विपरीत, उन्होंने भगवान कृष्ण के बारे में कहा कि उनका नाम भी टेढ़ा है और वे खड़े भी टेढ़े होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बांसुरी बजाना एक खेल हो सकता है, लेकिन धनुष चलाना खेल नहीं है।
विज्ञापन


धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के इस बयान का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद उनकी आलोचना होने लगी। लोगों ने इस बयान को भगवान कृष्ण का अपमान बताया।

माफी की अपील: विवाद बढ़ने के बाद, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक और वीडियो जारी कर अपने बयान पर स्पष्टीकरण दिया और माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि वे स्वयं ठाकुर जी के भक्त हैं और कथा के दौरान ठाकुर जी का गुणगान करते हैं। उन्होंने बताया कि वे एक संत के प्रचलित पद की व्याख्या कर रहे थे, जिसमें कहा गया है कि बांसुरी बजाना खेल है, लेकिन धनुष चलाना खेल नहीं। शास्त्री ने कहा कि लोगों ने उनका आधा वीडियो देखकर उन्हें कृष्ण विरोधी घोषित कर दिया, जबकि उन्होंने केवल उस पद की व्याख्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

माफी की अपील
विवाद बढ़ने के बाद, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक और वीडियो जारी कर अपने बयान पर स्पष्टीकरण दिया और माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि वे स्वयं ठाकुर जी के भक्त हैं और कथा के दौरान ठाकुर जी का गुणगान करते हैं। 

 

उन्होंने बताया कि वे एक संत के प्रचलित पद की व्याख्या कर रहे थे, जिसमें कहा गया है कि बांसुरी बजाना खेल है, लेकिन धनुष चलाना खेल नहीं। शास्त्री ने कहा कि लोगों ने उनका आधा वीडियो देखकर उन्हें कृष्ण विरोधी घोषित कर दिया, जबकि उन्होंने केवल उस पद की व्याख्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed