{"_id":"69b71928a15c89e0170bff10","slug":"electricity-will-be-cut-off-in-the-homes-of-over-52000-people-jhansi-news-c-11-jhs1019-756779-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: 52 हजार से अधिक लोगों के घरों की गुल होगी बिजली, आठ करोड़ से ज्यादा है बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: 52 हजार से अधिक लोगों के घरों की गुल होगी बिजली, आठ करोड़ से ज्यादा है बकाया
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
सार
बिजली विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इन उपभोक्ताओं पर करीब आठ करोड़ से अधिक का बकाया है। बिजली बिल न चुकाने वालों के घरों की बिजली कटेगी।
बिजली गुल
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जीरो बैलेंस स्मार्ट मीटर वाले 52 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के घरों की बिजली गुल होने की आशंका है। सोमवार से इनके घरों की चरणबद्ध तरीके से बिजली कटेगी। इसे लेकर बिजली विभाग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। बिजली विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इन उपभोक्ताओं पर करीब आठ करोड़ से अधिक का बकाया है। बिजली बिल न चुकाने वालों के घरों की बिजली कटेगी।
बिजली उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर में अगर बैलेंस नहीं है तो 14 मार्च से बिजली अपने आप कटने की व्यवस्था आरंभ होनी थी। शनिवार को तीन हजार से ज्यादा घरों के बिजली कनेक्शन काटे गए थे। शहरी क्षेत्र में 52 हजार ऐसे उपभोक्ता सामने आए हैं, जिनके मीटर में बैलेंस जीरो है। इन पर 8.10 करोड़ बकाया है। रविवार होने के चलते इनके घरों की बिजली नहीं कटी। ऐसे में सोमवार से चरणबद्ध तरीके से इनके घरों की बिजली कटेगी।
बिजली विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, शहरी क्षेत्र में अभी 1.46 लाख उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। बाकी 53 हजार स्मार्ट मीटर लगने हैं। अधिशासी अभियंता (कॉमर्शियल) रविंद्र कुमार का कहना है कि रविवार को अवकाश होने के कारण बिजली नहीं काटी गई लेकिन जीरो बैलेंस या नेगेटिव बैलेंस वाले सभी उपभोक्ताओं के घरों की बिजली काटी जाएगी। वहीं, मऊरानीपुर समेत अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 45 हजार स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। इनमें तमाम उपभोक्ताओं के नेगेटिव रिचार्ज हैं।
यूपीपीसीएल की साइट पर बिल नहीं हो रहे डाउनलोड
उपभोक्ता ने बताया कि यूपीपीसीएल की वेबसाइट पर बिल डाउनलोड नहीं हो रहे हैं। उन्हें बकाया भरने में दिक्कत आ रही है। इस बारे में झोकनबाग निवासी उपभोक्ता एमपी सिंह का कहना है कि पिछले दो दिनों से प्रयास कर रहे हैं लेकिन यूपीपीसीएल की वेबसाइट पर बिजली बिल डाउनलोड नहीं हो रहा है, इससे परेशानी है।
Trending Videos