सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: A prisoner convicted in a robbery case died in jail

Jhansi: लूट मामले में सिद्धदोष कैदी की जेल में मौत, तीन साल से काट रहा था सजा

अमर उजाला नेटवर्क Published by: झांसी ब्यूरो Updated Tue, 17 Mar 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
सार

वरिष्ठ जेल अधीक्षक के मुताबिक सोमवार सुबह काशीराम ने बेचैनी होने की शिकायत की थी। इसके बाद से जेल में बने अस्पताल ले जाया गया। हालत में सुधार न होने पर मेडिकल भेजा गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Jhansi: A prisoner convicted in a robbery case died in jail
जिला कारागार, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिला कारागार में सोमवार सुबह कैदी सकरार थाना क्षेत्र के भिटौरा गांव निवासी काशीराम उर्फ अल्लू (54) की मौत हो गई। वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद कुमार के मुताबिक सोमवार सुबह उसने बेचैनी होने की शिकायत की थी। इसके बाद से जेल में बने अस्पताल ले जाया गया। हालत में सुधार न होने पर मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
Trending Videos


कुछ समय पहले लूट के मामले में 10 साल की सजा हुई थी। उसकी मौत की सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंंच गए। उसकी बहन लहरगिर्द निवासी तेजा ने बताया कि पांच दिन पहले वह भाई से मिलने जेल आई थी। तब उसकी तबीयत बिल्कुल ठीक थी। उसे कोई बीमारी नहीं थी। उसने बताया कि तीन साल से काशीराम जेल में ही बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन



उसके ऊपर करीब दो दशक पहले मध्य प्रदेश के दतिया में लूट का केस दर्ज हुआ था। इसके बाद सकरार पुलिस ने नशीला पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया था। कोर्ट में तारीख पर न जाने पर उसके वारंट जारी हो गए थे। लगभग 3 साल पहले वह पेश हो गया था। तब से झांसी जेल में बंद था। वरिष्ठ जेल अधीक्षक के मुताबिक उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed