फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Five people drowned while bathing in the Sukhnai River in Jhansi

झांसी में दर्दनाक हादसा: नदी में एक को बचाने के चक्कर में पांच डूबे, सभी की मौत; श्राद्ध कर्म के दौरान हादसा

Tue, 29 Sep 2026 02:30 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 29 Sep 2026 02:30 PM IST
सार

घटना रानीपुर के देवी सिंह पुरा गांव की है। सुखनई नदी में नहाने के दौरान पांच युवक डूब गए। यह सभी युवक एक ही परिवार से ताल्लुक रखते थे। पांचों की मौत की खबर से परिजनों में गहरा शोक छा गया और कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Five people drowned while bathing in the Sukhnai River in Jhansi
सुखनई नदी में डूबे पांच लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी जिले में मऊरानीपुर क्षेत्र के अंतर्गत देवरी सिंहपुरा गांव के पास सुखनई नदी में मंगलवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। ताऊ के श्राद्ध के बाद नदी में तिलांजलि देने गए एक ही परिवार के पांच लोग नदी के गहरे पानी में डूब गए। गोताखोरों की मदद से पांचों के शवों को बाहर निकाला गया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


इस घटना के बाद से गांव और आसपास के पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। देवरी सिंहपुरा निवासी विजय तिवारी के अनुसार, 28 सितंबर को अनूप तिवारी (45) के ताऊ का श्राद्ध कार्यक्रम था। मंगलवार सुबह अनूप अपने पारिवारिक सदस्यों श्रेयांश (21), अभिनय तिवारी (26), अर्पित (12) और जालौन के हरदोई निवासी रिश्तेदार पुष्कर शुक्ला (23) के साथ सुखनई नदी पर चैक डैम के पास तिलांजलि देने व स्नान करने गए थे।

विज्ञापन

स्नान के दौरान अभिनय का अचानक पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में पांचों लोग पानी के अंदर चले गए। बताया गया कि चैक डैम के बाहर पत्थर की चट्टानें होने के कारण सभी लोगों को चोट लगी और वे डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी मनोज कुमार भारती, पुलिस क्षेत्राधिकारी रत्नेश सिंह और कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में व्यापक खोजबीन अभियान चलाया गया, जिसके बाद एक-एक करके पांचों लोगों के शवों को बाहर निकाला गया। किसी के पैर में, किसी के सिर पर और किसी के चेहरे पर चोटें आई थीं।
विज्ञापन

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सभी पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सभी शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

एसडीएम मनोज कुमार भारती ने बताया कि पीड़ित परिवार को सरकारी नियमानुसार आगामी 24 से 48 घंटों के भीतर आवश्यक आर्थिक सहायता उपलब्ध करा दी जाएगी। एक साथ एक ही परिवार के पांच चिरागों के बुझ जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और क्षेत्र में गहरी शोक की लहर फैली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed