{"_id":"61a9b23f74d2ba0ec618f45b","slug":"jhansi-attack-of-sp-president-akhilesh-up-government-gets-maximum-notice-on-fake-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: सपा अध्यक्ष अखिलेश का हमला- फर्जी एनकाउंटर पर सबसे ज्यादा नोटिस यूपी सरकार को मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: सपा अध्यक्ष अखिलेश का हमला- फर्जी एनकाउंटर पर सबसे ज्यादा नोटिस यूपी सरकार को मिले
Fri, 03 Dec 2021 11:32 AM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, झांसी
एएनआई, झांसी
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:32 AM IST
विज्ञापन
झांसी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अपना विजय यात्रा लेकर गुरुवार को झांसी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि फर्जी एनकाउंटर के मामले में देश में सबसे ज्यादा नोटिस उत्तर प्रदेश सरकार को मिले हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष ने कहा कि भारत सरकार के आंकड़ों में कम से कम यह बताना चाहिए कि भारत में महिलाओं और बेटियों पर सबसे ज्यादा अन्याय यूपी में है। फर्जी एनकाउंटर में भी सबसे ज्यादा नोटिस यूपी सरकार को मिले हैं। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में भाजपा के लिए दरवाजे बंद हो गए हैं। यहां की जनता भाजपा को जीरो पर लाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में चल रहे विकास कार्य इस सरकार में रोक दिए गए हैं। यहां के लोगों का कोई ध्यान नहीं रखा गया।