{"_id":"6a90618bb9d04d4cb103d2ac","slug":"jhansi-fire-department-rescues-a-differently-abled-woman-stranded-in-waterlogging-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: जलभराव में फंसी दिव्यांग महिला को दमकल विभाग ने बचाया, चारपाई के सहारे किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: जलभराव में फंसी दिव्यांग महिला को दमकल विभाग ने बचाया, चारपाई के सहारे किया रेस्क्यू
Thu, 27 Aug 2026 09:41 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 27 Aug 2026 09:41 PM IST
सार
अचानक हुए जलभराव के कारण बुजुर्ग महिला टपरिया के अंदर फंस गई थी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने महिला को चारपाई के सहारे बाहर निकाला।
विज्ञापन
दिव्यांग महिला को जलभराव से बाहर निकालते दमकल कर्मी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत रूपाधमना में भारी जलभराव के बीच फंसी एक 65 वर्षीय दिव्यांग महिला को दमकल विभाग की तत्परता से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दमकल टीम ने चारपाई के सहारे रेस्क्यू कर महिला को बाहर निकाला।
ग्राम पंचायत रूपाधमना में खेत के पास टपरिया बनाकर रह रहीं 65 वर्षीय दिव्यांग महिला राममूर्ति का आशियाना अचानक हुए जलभराव के कारण पानी से घिर गया। चारों तरफ पानी भर जाने के कारण बुजुर्ग महिला टपरिया के भीतर ही फंस गईं और उनका बाहर निकलना असंभव हो गया। परिजनों ने घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी जितेंद्र तिवारी अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पानी का बहाव और भराव अधिक होने के बावजूद दमकल कर्मियों ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। दमकल कर्मी जितेंद्र तिवारी और उनकी टीम ने सूझबूझ का परिचय देते हुए दिव्यांग महिला को चारपाई के सहारे उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।