फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Mahant Vaidehi Vallabh accused of embezzling lakhs of rupees through fraud

झांसी: महंत वैदेही वल्लभ के खिलाफ धोखाधड़ी कर लाखों रुपये हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई प्राथमिकी

Thu, 01 Oct 2026 08:34 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 01 Oct 2026 08:34 AM IST
सार

महिलाओं का आरोप है महंत वैदेही वल्लभ ने जमीन दिलाने के नाम पर उनसे 20.80 लाख ले लिए, लेकिन प्लॉट पर कब्जा नहीं दिया। पैसा वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी है।

विज्ञापन
Jhansi: Mahant Vaidehi Vallabh accused of embezzling lakhs of rupees through fraud
वैदेही वल्लभ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अयोध्या निवासी पीठाधीश्वर महंत वैदेही वल्लभ शरण एवं ओमप्रकाश गिरि पर प्लॉट दिलाने के नाम पर लाखों रुपये हड़पने के आरोप में दो महिलाओं ने कोतवाली में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है। कोर्ट के आदेश पर यह मामला दर्ज हुआ। भुक्तभोगी महिलाओं का आरोप है महंत वैदेही वल्लभ ने जमीन दिलाने के नाम पर उनसे 20.80 लाख ले लिए, लेकिन प्लॉट पर कब्जा नहीं दिया। पैसा वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गंदीगर का टपरा निवासी अंजली पांडेय पत्नी प्रदीप पांडेय ने बताया कि पति की मौत के बाद बचे हुए पैसों से प्लॉट खरीदने के लिए महंत वैदेही वल्लभ को 10.80 लाख रुपये दिए। महंत वैदेही वल्लभ ने डडियापुरा में 1,740 वर्गमीटर का प्लॉट दिलाने के लिए कहा था। महंत के कहने पर ओमप्रकाश के खाते में उन्होंने पूरा पैसा ट्रांसफर कर दिया, लेकिन प्लाॅट का बैनामा नहीं हुआ। रजिस्ट्रार कार्यालय से पता करने पर मालूम चला कि महंत ने कूटरचित दस्तावेज बनाकर उनको धोखा दिया।
विज्ञापन


आरोप है पैसा वापस मांगने पर गाली-गलौज करते हुए महंत ने जान से मारने को धमकी दी। उधर, अंजली की रिश्तेदार एवं गंदीगर का टपरा निवासी शालिनी पत्नी दिलीप पांडेय ने भी महंत वैदेही पर प्लॉट के नाम पर 10 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि 21 अक्तूबर, 2023 को नकद एवं आरटीजीएस के माध्यम से रकम दी गई। आरोप है कि रकम लेने के बाद महंत लगातार प्लॉट में विवाद होने की बात कहकर बैनामा टालते रहे। पैसा वापस मांगने पर गाली-गलौज करने लगे। महंत की पुलिस से शिकायत करने पर सुनवाई नहीं हुई। दोनों महिलाओं ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोतवाली इंस्पेक्टर अंजन कुमार सिंह के मुताबिक कोर्ट के आदेश पर महंत समेत दो आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed