{"_id":"69953cadb9f3c80f0103bb2f","slug":"jhansi-man-arrested-for-fraud-in-the-name-of-investment-several-passbooks-and-sim-cards-also-recovered-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: निवेश के नाम पर जालसाजी करने वाला गिरफ्तार, कई पासबुक एवं सिमकार्ड भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: निवेश के नाम पर जालसाजी करने वाला गिरफ्तार, कई पासबुक एवं सिमकार्ड भी बरामद
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 18 Feb 2026 09:44 AM IST
विज्ञापन
सार
साइबर क्राइम पोर्टल पर जांच के दौरान आरोपी के बैंक खातों और मोबाइल नंबर के खिलाफ कई शिकायतें मिली थीं। आरोपी कई लोगों से निवेश के नाम पर ठगी कर चुका है।
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
निवेश एवं फर्जी कस्टमर केयर के नाम पर लोगों से ठगी करने के आरोपी प्रमोद राजपूत निवासी बजैरा स्टेट, थाना शाहजहांपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से कई पासबुक बरामद हुई है।
साइबर क्राइम क्षेत्राधिकारी पीयूष पांडेय ने बताया कि संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जांच और तकनीकी विश्लेषण करने पर पुलिस को प्रमोद के बारे में पता चला था। पुलिस उसे काफी समय से तलाश करने में जुटी थी। इस समय उसने सीपरी बाजार इलाके में अपना ठिकाना बना रखा था। सुराग मिलने पर पुलिस ने उसे झांसी रेलवे स्टेशन के पास मैथिलीशरण गुप्त रोड से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से मोबाइल, तीन सिम कार्ड, तीन डेबिट कार्ड समेत चार पासबुक बरामद हुई है। साइबर क्राइम पोर्टल पर जांच के दौरान आरोपी के बैंक खातों और मोबाइल नंबर के खिलाफ कई शिकायतें मिली थीं। आरोपी के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज थी। उसने कई लोगों से निवेश के नाम पर ठगी की थी। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मोहम्मद आरिफ, रामचंद्र, जितेंद्र कुमार, ऋषिपाल शामिल रहे।
परिजनों के खाते में मंगवाता था रुपये
छानबीन में मालूम चला कि ठगी करने के बाद प्रमोद जिन खातों में रुपये मंगवाता था, वह उसके परिवार के लोगों के ही थे। इस वजह से वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया। ठगी के मामलों में पुलिस ने जब खातों की जांच पड़ताल की तब सभी खाते एक बैंक में और एक ही परिवार के लोगों के मिले। छानबीन के दौरान प्रमोद का नाम सामने आया।
Trending Videos