फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Kalashas are being delivered to every household for the success of the grand Yajna.

Jhansi News: महायज्ञ की सफलता के लिए घर-घर पहुंचाए जा रहे कलश

Fri, 18 Sep 2026 02:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Kalashas are being delivered to every household for the success of the grand Yajna.
टहरौली। कस्बे में जनवरी 2027 में प्रस्तावित राष्ट्र शौर्य समृद्धि 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके प्रचार-प्रसार हेतु गांवों, कस्बों और मोहल्लों में गोष्ठियां आयोजित हो रही हैं। इनमें गायत्री परिवार की विचारधारा, गुरुजी-माताजी के संदेश और यज्ञ का महत्व बताया जा रहा है। महिलाओं को कलश यात्रा में शामिल होने के लिए घर-घर कलश पहुंचाए जा रहे हैं। प्रचारक मांडवी राजपूत व सहयोगी हरिद्वार से आए शक्ति कलश का विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करा रहे हैं। लोगों को यज्ञ में शामिल होने का निमंत्रण देने के साथ प्रचार सामग्री भी वितरित की जा रही है। गुरुवार को ताई जागीर, टहरौली खास, बमनुआ, बकायन और परसा समेत कई गांवों में कलश वितरित हुए। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से महायज्ञ में सहभागिता की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed