Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lack of basic amenities at the Bangra electricity substation

Jhansi News: बंगरा विद्युत सब स्टेशन में बुनियादी सुविधाओं की कमी

Tue, 03 Nov 2026 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Lack of basic amenities at the Bangra electricity substation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बंगरा। स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय पर स्थित 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन 15 वर्षों से मूलभूत आवश्यकताओं की कमी से जूझ रहा है। वर्ष 2011 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने इसका लोकार्पण किया था। यह बिजली घर रोशनी, बाउंड्रीवॉल और सुरक्षा गार्डों के इंतजार में है।
एक एकड़ से अधिक परिसर में फैले इस उपकेंद्र में स्ट्रीट लाइटें और व्यापक रोशनी के प्रबंध नहीं हैं। सुनसान पहाड़ी इलाके में बने इस पावर हाउस पर सुरक्षा गार्डों की भी कमी है। परिसर में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं और बाउंड्रीवॉल भी नहीं है। लाखों करोड़ों की मशीनरी सिर्फ दो लोगों के सहारे दिन-रात चलती रहती है। यहां 13 कर्मचारी तैनात हैं, जिनमें से 11 संविदा कर्मी और दो स्थायी कर्मचारी हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि जब उपकेंद्र स्वयं समस्याओं से जूझ रहा है, तो निर्बाध बिजली कैसे देगा।
विज्ञापन

जबकि, यह उपकेंद्र तीन बड़े ट्रांसफार्मर के सहारे डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों को बिजली आपूर्ति करता है। इसमें बंगरा, सकरार और उल्दन फीडर शामिल हैं। हाल ही में हथियारबंद लोग परिसर में घुस आए थे, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई। अवर अभियंता धर्मपाल सिंह ने कहा कि उच्च अधिकारियों को सभी जरूरतों से अवगत कराया जा रहा है। सुरक्षा और पर्याप्त उजाले के लिए प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed