फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Altercation between BJP worker and secretary; video goes viral.

Kannauj News: भाजपा कार्यकर्ता और सचिव में नोकझोंक, वीडियो वायरल

Sun, 13 Sep 2026 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Altercation between BJP worker and secretary; video goes viral.
तिर्वा। उमर्दा ब्लॉक के हीरापुर गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उस समय माहौल गरम हो गया, जब भाजपा कार्यकर्ता ने सचिव पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। कार्यकर्ता ने सरकार की छवि धूमिल करने की बात कही। इस पर सचिव से तीखी नोकझोंक भी हुई। तभी एक युवक ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर रविवार को वायरल कर दिया। हालांकि, वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में भाजपा कार्यकर्ता विकास राजपूत सचिव पर गंभीर आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार की ओर से गांवों के विकास और पारदर्शी व्यवस्था के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं पर कुछ कर्मचारियों की कार्यशैली से सरकार की छवि प्रभावित हो रही है। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का माहौल बनता दिखाई दे रहा है। बीडीओ सोनिया श्रीवास्तव भी सचिव पर लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग वीडियो को अलग-अलग समूहों में साझा कर घटना पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ भाजपा नेता पर सरकारी कर्मचारी को धमकाने की बात कर रहे है तो कुछ लोग सचिव पर लगाए गए आरोपों के पक्ष में लिख रहे है। बीडीओ ने बताया कि कार्यकर्ता ने पहले भी एक अन्नपूर्णा माडल शॉप की गुणवत्ता को लेकर आरोप लगाया था। इसकी जांच भी करवाई गई थी। इसी बात को लेकर कार्यकर्ता भड़क गया और निराधार आरोप लगाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed