{"_id":"6ade467e416c5dd9ae0b7fa8","slug":"excavation-of-four-ponds-for-drainage-has-begun-kannauj-news-c-214-1-knj1008-158308-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: जल निकासी के लिए चार तालाबों की खोदाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: जल निकासी के लिए चार तालाबों की खोदाई शुरू
विज्ञापन
छिबरामऊ। लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए रविवार को चार तालाबों की खोदाई का काम शुरू करा दिया गया। पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी और दो ट्रैक्टरों की मदद से खोदाई शुरू हुई। प्रशासन की कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
ग्राम पंचायत ग्राम खोजीपुर में जल निकासी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। समस्या के निस्तारण के लिए एसडीएम ज्ञानेंद्र द्विवेदी सहित अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बातचीत कर सभी पक्षों के बीच सहमति बनवाई थी। इसके बाद समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कदम उठाया गया।
ग्राम पंचायत सचिव विनीत दुबे, शरद यादव और प्रधान प्रतिनिधि नीतेश व रामविलास की मौजूदगी में खोदाई का काम शुरू कराया गया। मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा। ग्राम पंचायत सचिव ने बताया कि सोमवार को पोकलैंड मशीन लगाई जाएगी, जिससे गीला मलबा हटाने का काम किया जाएगा। चार तालाबों की खोदाई होने से गांव में जल निकासी सुचारु होने की उम्मीद है। साथ ही बारिश के पानी के संचयन में भी मदद मिलेगी। लंबे समय से समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को अब इसके समाधान की उम्मीद है।