सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Holika Dahan at 1950 places, monitored by drones

Kannauj News: होलिका दहन 1950 स्थानों पर, ड्रोन से निगरानी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Holika Dahan at 1950 places, monitored by drones
विज्ञापन
कन्नौज। होली को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। तीन मार्च को 1950 स्थानों पर होलिका दहन होगा और अगले दिन यानी चार मार्च को रंग खेला जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर कस्बों और शहरों में ड्रोन से निगरानी की जाएगी।
Trending Videos


जिले को जोन और सेक्टरों में बांटा जाएगा। प्रत्येक जोन और सेक्टर की कमान मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारियों को सौंपी जाएगी। सुपरजोन की जिम्मेदारी तीनों तहसीलों के एसडीएम और सीओ संभालेंगे। प्रत्येक सेक्टर में पुलिस की लगातार पेट्रोलिंग रहेगी। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि धारा 144 लागू है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जाएगी। प्रशासन ने चौकीदारों और स्थानीय लोगों से सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की है। किसी भी छोटी-बड़ी घटना की तत्काल सूचना देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालग्राम थाना क्षेत्र में 146 होलिकाएं जलेंगी इसके लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। थाना प्रभारी ने सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए हैं। होलिका दहन स्थलों पर पुलिस बल और होमगार्ड भी तैनात रहेंगे। चौकी प्रभारियों और उपनिरीक्षकों को अपने क्षेत्र में सुरक्षा के निर्देश दिए गए हैं। शांति समिति के सदस्यों से शांति कायम रखने के प्रयास करने को कहा गया है।
डीजे पर प्रतिबंध और अपील
संभ्रांत नागरिकों से अपील की गई है कि डीजे पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। बिना अनुमति के डीजे बजाने पर कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि होली और रमजान के जुमा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। सभी लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में होली और रमजान मनाने की अपील की गई है।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed