{"_id":"6ab418e99bf267e31a065e92","slug":"youth-dies-after-being-struck-by-lightning-kannauj-news-c-214-1-knj1008-156544-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: युवक की बिजली गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: युवक की बिजली गिरने से मौत
विज्ञापन
तिर्वा। धान के खेत में पानी रोकने के लिए मेड़ बांध रहा युवक बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन युवक को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव को राजकीय मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवाया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के उमरायपुर्वा गांव निवासी आशिक (25) दोपहर में घर के पास स्थित अपने धान के खेत में पानी रोकने के लिए फावड़े से मेड़ बांध रहा था। तभी मौसम अचानक बदल गया। तेज हवाओं के बीच आसमान में काले बादल छा गए और बादलों की तेज गर्जना के साथ अचानक बिजली आशिक के ऊपर गिर गई। बिजली की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलसकर खेत में गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर नायब तहसीलदार अमित पाठक, क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। नायब तहसीलदार ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।