सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   339 fake Aadhaar cards made after CAA violence

सीएए हिंसा के बाद बने 339 फर्जी आधार कार्ड, जानकारी मिली 137 लोगों की, नोटिस भेजा

अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 12 Dec 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
339 fake Aadhaar cards made after CAA violence
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेज बनाकर आधार कार्ड बनाने के मामले में एक और खुलासा हुआ है। आरोपियों ने सीएए हिंसा के दौरान 339 फर्जी आधार कार्ड बनवाए थे जिसमें से 137 लोगों की जानकारी पुलिस को मिल गई है। इसका खुलासा आरोपी के पास से बरामद हुए लैपटॉप के डाटा खंगालने के दौरान हुआ। पुलिस ने इन सभी लोगों को पूछताछ के लिए नोटिस भेजी है। इसके अलावा पुलिस फरार मुख्य आरोपियों की तलाश में अमेठी और प्रयागराज में दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक उनका कुछ पता नहीं चल सका।

Trending Videos


चकेरी पुलिस ने जाजमऊ से शैलेंद्र साहू को गिरफ्तार कर फर्जी दस्तावेज से आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का खुलासा किया था। पुलिस ने मौके से लैपटॉप भी बरामद किया था। पुलिस ने जब लैपटॉप का डाटा खंगाला तो पता चला कि सीएए हिंसा के दौरान 339 फर्जी आधार कार्ड बनाए गए थे। ये लोग कौन हैं, कहां से आए थे और यहां आधार कार्ड क्यों बनवाया, इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक की जांच में 137 लोगों की जानकारी पुलिस और खुफिया विभाग को मिली है जिन्हें नोटिस भेजकर बयान के लिए बुलाया गया है। बाकी 202 लोगों की जानकारी नही मिल पाई है। डीआईजी डॉ.  प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि जो लोग फर्जी आधार कार्ड बनवाए हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इसकेअलावा रोहिंग्या को लेकर भी क्रास चेकिंग की जा रही है। 

एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर पर बने प्रमाणपत्र 
आरोपी के पास से बरामद दस्तावेजों की जांच में पुलिस को एक  रजिस्ट्रेशन नंबर वाले कई निवास प्रमाण पत्र मिले लेकिन इन सभी में व्यक्ति का नाम, पता अलग-अलग था। इससे सामने आया कि  आरोपियों ने किसी एक  ही शख्स की आईडी के  जरिए फर्जी आईडी तैयारकीं और फिर उन आईडी के  जरिए बड़े पैमाने पर आधार कार्ड, पैनकार्ड आदि तैयार किए थे। डीआईजी ने बताया कि  दस्तावेजों की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed