{"_id":"69381c5c4c73de97070c54e2","slug":"auraiya-accused-of-robbing-an-elderly-woman-of-over-50-lakh-rupees-after-holding-her-hostage-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: शिक्षक की बुजुर्ग मां को बंधक बना घर से 50 लाख के जेवर-नकदी की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: शिक्षक की बुजुर्ग मां को बंधक बना घर से 50 लाख के जेवर-नकदी की लूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 09 Dec 2025 06:26 PM IST
सार
बुजुर्ग महिला के घर से 50 लाख के जेवर-नकदी की लूट का मामला सामने आया है। पुलिस वारदात को संदिग्ध मान रही।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
औरैया में दिनदहाड़े शिक्षक के घर में घुसकर बुजुर्ग मां को बंधक बनाकर 50 लाख के जेवर और नकदी की लूटपाट की सूचना से हड़कंप मच गया। एएसपी, सीओ सिटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घर में मिली वृद्धा ने बेटे के ससुरालीजन पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। छानबीन में पुलिस को कुछ जेवर कमरे के कोने में पड़े मिले। हालांकि पुलिस वारदात को संदिग्ध मान रही है।
मोहल्ला ओम नगर निवासी अनूप तिवारी सदर ब्लॉक के गांव सहाबदा स्थित परिषदीय विद्यालय में शिक्षक हैं। मंगलवार सुबह वह स्कूल चले गए। घर में बुजुर्ग मां सुमन और पांच वर्षीय पौत्र था। दोपहर करीब एक बजे पुलिस को दिनदहाड़े घर में घुसकर लूट की सूचना दी गई। जानकारी पर सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह, कोतवाल राजकुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्हें घर के अंदर कमरों में सामान बिखरा मिला। पूछताछ में बुजुर्ग महिला ने बताया कि बाइक सवार बदमाश जबरन घर में घुस गए। उसे व उसके पौत्र को कमरे में बंधक बना लिया, इसके बाद बदमाशों ने लूटपाट की।
महिला का आरोप है कि घर में इकलौते बेटे और छोटी बेटी राधा के जेवर और नकदी रखी थी। इसकी कीमत करीब 50 लाख से अधिक बताई गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से भाग गए। जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा, एसओजी, सर्विलांस टीम मौके पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। छानबीन के दौरान पुलिस को एक कमरे में प्लॉस्टिक की पन्नी में कुछ खुले जेवर बरामद हुए, इसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई। पास में जेवर के डिब्बे भी मिल गए।
छह साल पहले हुई थी शादी, पत्नी से है विवाद
शिक्षक अनूप तिवारी ने बताया कि उनकी शादी करीब छह साल पहले हुई थी। उनका ससुराल जालौन के कस्बा कालपी में है। लंबे समय से उनका पत्नी से विवाद चला आ रहा है। मां ने ससुरालीजन पर लूट का आरोप लगाया है। शिक्षक के अनुसार उनकी तीन बहनें हैं। दो पुखरायां और एक लखनऊ में रहती है। छोटी बहन राधा की शादी इसी वर्ष मई में सुनील शुक्ला के साथ हुई थी। उसका भी जेवर घर में रखा था।
Trending Videos

वारदात संदिग्ध है, बुजुर्ग महिला ने बेटे के दो वर्षों और ससुर पर लूट का आरोप लगाया है। बेटे की तहरीर पर लूट की प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा। - आलोक मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक