फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya massive waterlogging in fields due to rising Pandav river levels farmers break down

औरैया: ‘बर्बादी के आंसुओं में डूबे अन्नदाता’, पांडव नदी का पानी बढ़ने से खेतों में भारी जलभराव, फफक पड़े किसान

Wed, 02 Sep 2026 11:01 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 02 Sep 2026 11:01 AM IST
सार

Auraiya News: बेला थाना क्षेत्र के गांव बेला बस्ती में लगातार बारिश के चलते पांडव नदी का जलस्तर खेतों में करीब नौ इंच और बढ़ गया है। पिछले दो महीनों से खेतों में लगातार जलभराव रहने के कारण किसानों की पूरी फसल नष्ट हो चुकी है।

विज्ञापन
Auraiya massive waterlogging in fields due to rising Pandav river levels farmers break down
लगातार बारिश से पांडव नदी में उफान - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में बेला थाना क्षेत्र के गांव बेला बस्ती में सोमवार शाम से मंगलवार दोपहर तक लगातार हो रही बारिश की वजह से पांडव नदी का पानी करीब नौ इंच बढ़ गया। विगत दिनों एसडीएम बिधूना द्वारा खेतों का निरिक्षण कर किसानों से बातचीत की गई थी। एसडीएम ने उन्हें जांच कराकर किसानों को चिन्हित कर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

एसडीएम ने मौके से ही बीडीओ बिधूना को फोन कर पुल के आसपास सफाई कराकर पानी निकालने को कहा था। इसके बाद सिर्फ नाम मात्र जेसीबी लगाकर जलमंजनी निकाली गई थी। किसानों का कहना है की जबकि किसानों द्वारा कई बार खुद जलमंजनी निकाली कर चुकी है। उससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता है।

विज्ञापन

मुआवजा भी मिलता नहीं दिख रहा
किसानों का यह भी कहना है कि दो महीने से खेतों में जलभराव के कारण फसल पूर्ण रूप से नष्ट हो चुकी है। अब उनके पार खेतों को देखकर रोने के अलावा कोई उम्मीद नहीं है। मुआवजा भी मिलता नहीं दिख रहा है। खेतों में खड़ी फसल नष्ट होने की वजह से उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed