फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Sub-Inspector accused of swindling ₹10,000 under the pretext of recovering a minor girl

औरैया: नाबालिग की बरामदगी के नाम पर दरोगा पर 10 हजार ठगने का आरोप, अब और रुपयों की मांग

Tue, 06 Oct 2026 05:33 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 06 Oct 2026 05:33 PM IST
सार

पीड़ित पिता ने ब्याज पर कर्ज लेकर दरोगा को दिए थे। काम न होने पर एसपी से शिकायत की। मामले की जांच शुरू की गई। 
 

विज्ञापन
Auraiya: Sub-Inspector accused of swindling ₹10,000 under the pretext of recovering a minor girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिबियापुर थाना क्षेत्र की प्लास्टिक सिटी लखनपुर चौकी में तैनात उपनिरीक्षक पर एक पिता से उसकी नाबालिग पुत्री की बरामदगी और कानूनी कार्रवाई के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता का आरोप है कि कर्ज लेकर रुपये देने के बावजूद दरोगा ने बेटी की खोजबीन में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई और अब दोबारा रकम की मांग कर रहा है। परेशान पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


एक गांव निवासी पिता ने एसपी को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी मई 2025 में घर से कहीं चली गई थी। इस मामले में दिबियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। शुरुआत में जांच उपनिरीक्षक अभय प्रताप कर रहे थे लेकिन उनके स्थानांतरण के बाद विवेचना लखनपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रामवीर सिंह को सौंप दी गई। पीड़ित पिता के मुताबिक घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के बावजूद उन्होंने बेटी को ढूंढने की आस में 10 हजार रुपये ब्याज पर उधार लेकर दरोगा को दिए थे। आरोप है कि पैसे लेने के बाद भी पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। जब भी पीड़ित चौकी जाता तो उसे टालमटोल कर भगा दिया जाता। अब उससे और रुपये मांगे जा रहे हैं। पीड़ित का दावा है कि उसके पास रिश्वत मांगने की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। सीओ सदर अभितेष सिंह ने बताया कि मामले का संज्ञान लिया गया है। लगाए गए आरोपों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed