फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Idol of the Goddess made of *Ashtadhatu* stolen from temple sanctum

Banda: भीखर देवी मंदिर के गर्भगृह से अष्टधातु की देवी प्रतिमा चोरी, श्रद्धालुओं में आक्रोश

Sun, 19 Jul 2026 10:09 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 19 Jul 2026 10:09 PM IST
सार

Banda News: रामपुर के भीखर देवी मंदिर से देवी प्रतिमा चोरी हो गई। चोर मंदिर के गर्भगृह से प्रतिमा ले गए।

विज्ञापन
Banda: Idol of the Goddess made of *Ashtadhatu* stolen from temple sanctum
गांव रामपुर के भीखर देवी मंदिर से चोरी हुई प्रतिमा का चित्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थानाक्षेत्र जसपुरा के गांव रामपुर स्थित भीखर देवी मंदिर से चोर अष्टधातु की प्राचीन प्रतिमा चोरी कर ले गए। रविवार सुबह नियमित पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे पुजारी को गर्भगृह से प्रतिमा गायब मिली। इसकी जानकारी पर गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और आक्रोश जताया। ग्रामीणों के अनुसार प्रतिमा की कीमत करीब एक लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है।

विज्ञापन


मां भीखर देवी सेवा ट्रस्ट के संरक्षक भजन सिंह ने बताया कि शनिवार-रविवार की रात चोर मंदिर के गर्भगृह में घुसकर अष्टधातु की प्रतिमा उठा ले गए। सुबह करीब चार बजे पुजारी नरेंद्र पांडे पूजा करने पहुंचे तो प्रतिमा गायब देखकर उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि मां भीखर देवी मंदिर क्षेत्र की प्राचीन धार्मिक धरोहर है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। बताया कि कुछ समय पहले भी प्रतिमा चोरी का प्रयास किया गया था, लेकिन चोर सफल नहीं हो सके थे।

इसके बावजूद मंदिर की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। सूचना मिलने पर थानाप्रभारी ऋषिदेव मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। ट्रस्ट के संरक्षक भजन सिंह ने तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed