फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda Raid on an illegal gutkha factory late at night goods, including two quintals of betel nut seized

बांदा: देर रात अवैध गुटखा फैक्टरी पर छापा, दो क्विंटल सुपारी समेत माल बरामद, सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे

Wed, 09 Sep 2026 01:48 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 09 Sep 2026 01:48 PM IST
सार

Banda News: शंकरनगर में देर रात खाद्य सुरक्षा विभाग व पुलिस ने छापेमारी कर अवैध गुटखा फैक्टरी सील की। मौके से दो क्विंटल सुपारी, तंबाकू, रैपर और मशीनें बरामद कर एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Banda Raid on an illegal gutkha factory late at night goods, including two quintals of betel nut seized
दो क्विंटल सुपारी समेत माल बरामद - फोटो : amar ujala

विस्तार

बांदा जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के शंकरनगर मुहल्ले में अवैध रूप से संचालित गुटखा फैक्टरी पर देर रात प्रशासनिक टीम ने छापा मारा। मौके से दो क्विंटल सुपारी, एक बोरा तंबाकू, दो बोरा गुटखा, 13 बंडल रेपर और गुटखा बनाने की मशीन बरामद हुई। फैक्टरी संचालन से संबंधित कोई अभिलेख नहीं मिलने पर उसे सील कर दिया गया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम भी मौजूद रही।

विज्ञापन

टीम ने तैयार गुटखा समेत अन्य सामग्री के नमूने लिए हैं। बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, शंकरनगर में अवैध गुटखा फैक्टरी संचालित होने की सूचना पर टीम ने देर रात छापा मारा था। जांच के दौरान फैक्टरी में गुटखा तैयार करने का सामान और मशीन मिली। संचालक से फैक्टरी संचालन से संबंधित अभिलेख मांगे गए, लेकिन कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके बाद फैक्टरी को सील कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed