फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Chaos at BSF exam students allege paper leak resort to vandalism and create a ruckus at the center

कानपुर: बीएसएफ परीक्षा में बवाल, छात्रों का पेपर लीक का आरोप, सेंटर पर तोड़फोड़ और हंगामा, अब 18 को होगा एग्जाम

Wed, 02 Sep 2026 11:54 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 02 Sep 2026 11:54 AM IST
सार

Kanpur News: चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर स्थित एमडी इन्फोटेक केंद्र पर बुधवार को बीएसएफ कांस्टेबल की प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान जमकर हंगामा हुआ। छात्रों ने सिस्टम खराब रहने और पेपर लीक होने का आरोप लगाते हुए कीबोर्ड व सीपीयू तोड़ दिए।

विज्ञापन
Kanpur Chaos at BSF exam students allege paper leak resort to vandalism and create a ruckus at the center
कानपुर में बीएसएफ कांस्टेबल परीक्षा का पेपर लीक - फोटो : amar ujala

विस्तार

विज्ञापन

कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर स्थित एमडी इन्फोटेक परीक्षा केंद्र पर बुधवार को आयोजित बीएसएफ कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) की परीक्षा हंगामे और बवाल की भेंट चढ़ गई। तकनीकी खामियों, बिना चेकिंग के प्रवेश और पेपर लीक होने के गंभीर आरोपों के बीच परीक्षार्थियों ने केंद्र पर जमकर तोड़फोड़ और प्रदर्शन किया।
करीब चार घंटे चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद आखिरकार प्रशासन और बीएसएफ अधिकारियों के हस्तक्षेप से परीक्षा रद्द कर दी गई। परीक्षा देने पहुंचे छात्र-छात्राओं का आरोप था कि पहली पाली की परीक्षा शुरू होते ही करीब 40 मिनट तक सिस्टम बंद रहे। जब सिस्टम चालू हुए तो कीबोर्ड और माउस काम नहीं कर रहे थे, केवल सीपीयू चालू था। परीक्षा हॉल में न तो लाइट थी और न ही पंखे चल रहे थे।

विज्ञापन

कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला
मुंबई से परीक्षा देने पहुंची छात्रा शालिनी बागुन ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि सेंटर पर परीक्षार्थियों को बिना किसी चेकिंग के सीधे अंदर एंट्री दे दी गई थी। बारिश और उमस के बीच छात्रों ने जब पावर कट और अन्य समस्याओं की शिकायत की, तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला, जिससे छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सिस्टम व तोड़फोड़ शुरू कर दी।

भारी पुलिस फोर्स और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर
छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह, एसीपी चकेरी आशुतोष कुमार सिंह के अलावा चकेरी, कैंट, जाजमऊ, नौबस्ता और रेलबाजार थानों का भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। आक्रोशित छात्र इस बात पर अड़े हुए थे कि जब तक बीएसएफ के आधिकारिक पोर्टल पर अगले एग्जाम की नई तारीख नहीं आ जाती, वे हंगामा खत्म नहीं करेंगे।

विज्ञापन

18 सितंबर को होगी अब परीक्षा
बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने तुरंत एडीजी बीएसएफ मकरंद देवेशकर से संपर्क किया, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करते हुए अगली तारीख 18 सितंबर घोषित की गई। वहीं, मौके पर पहुंची एसीएम-2 कैंट शिखा शुक्ला ने स्थिति का जायजा लेते हुए दो टूक कहा कि ऐसे लापरवाह सेंटरों को पूरी तरह ब्लैकलिस्टेड किया जाना चाहिए और इस संबंध में वे जिलाधिकारी को विस्तृत रिपोर्ट सौंपेंगी। उल्लेखनीय है कि राजस्थान और जयपुर के सेंटरों पर भी इसी तरह की गड़बड़ी की खबरें सामने आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed