फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   chemical was being used in the making of wine here

यहां केमिकल से बन रही थी शराब, पुलिस के हत्थे चढ़े

Sun, 29 Jan 2017 09:43 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 29 Jan 2017 09:43 PM IST
सार

बरामद केमिकल से तकरीबन तीस लाख की शराब होती तैयार  

विज्ञापन
chemical was being used in the making of wine here
डेमो

विस्तार

फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र की शाह चौकी पुलिस ने चुनाव में नकली शराब तैयार करने को लाए केमिकल ओपी (ओवरप्रूफ के मिकल) की खेप पकड़ी है। भारी तादाद में मिले केमिकल से करीब आठ हजार लीटर शराब तैयार की जा सकती है। इसकी अनुमानित कीमत 30 लाख होगी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बांदा जिले का शराब माफिया मौके से फरार हो गया है। पिकप से बरामद ट्रांसपोर्ट के बिल्टी कागजात केमिकल गाजियाबाद से मऊ ले जाने के मिले हैं। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा गया है। 
विज्ञापन


पुलिस लाइन में एसपी बलिकरन सिंह यादव ने बताया कि गाजीपुर एसओ सुभाष कुमार यादव व शाह चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह चकसकरन तिराहे शनिवार रात शराब के मिकल लाए जाने की खबर पर पहुंचे थे। अयाह गांव के जगत पाल की बाग में चुनाव में उपभोग के लिए नकली शराब तैयार किए जाने की सूचना पर दबिश दी। मौके से बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र के परास गांव निवासी पुनीत पांडेय और मूल निवासी गाजीपुर थाना क्षेत्र के लौगांव हाल पता पीएसी गेट नंबर चार राधानगर निवासी रमाशंकर पांडेय उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया। वहीं बांदा जिला बिसंडा थाना क्षेत्र के पुनाहार निवासी अजय तिवारी और उसके दो छोटे भाई व पिकप चालक फरार हो गए। पिकप में लदे 10 ड्रमों से 22 सौ लीटर ओपी केमिकल बरामद हुआ।
विज्ञापन


एसपी का दावा है कि के मिकल से आठ हजार लीटर नकली शराब होती जिसकी कीमत 30 लाख होगी। इसका दुरुपयोग चुनाव में मतदाताओं को बांटकर हो सकता था। पिकप से बीस लीटर तैयार शराब, 189 खाली शीशियां, 97 ढक्कन, 30 पौवा तैयार शराब बरामद हुई। पुलिस की सूचना पर आबकारी टीम पहुुंची। टीम ने शराब की तीव्रता 93.2 मापी है। आमतौर पर देशी शराब 42 डिग्री की बेची जाती है। तीव्रता कम करने के लिए कारोबारी पानी में कुछ मात्रा केमिकल ओपी, रंग आदि मिलाते हैं और अपमिश्रित शराब तैयार करते हैं। पिकप से मिले कागजातों में गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद  कटोरी मिल कृष्ण केमिकल फैक्ट्री से केमिकल को रेक्सीफाइड स्प्रिट के रूप में लिखापढ़ी कर रामबगहा जिला मऊ को भेजा गया है। एसपी ने बताया कि फैक्ट्री की भी जांच की जाएगी। ऐसी शराब जहरीली होने का भी दावा किया है। खेप मंगाने वालों का भी सुराग लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed