{"_id":"6aa14ab32a715a924b0230bb","slug":"chitrakoot-15-foot-python-spotted-on-collectorate-road-forest-department-carries-out-rescu-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: कलेक्ट्रेट रोड पर निकला 15 फीट का अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: कलेक्ट्रेट रोड पर निकला 15 फीट का अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
Wed, 09 Sep 2026 05:33 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 09 Sep 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
वन विभाग ने अजगर का किया रेस्क्यू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट के पटेल तिराहा से कलेक्ट्रेट रोड पर चित्रकूट इंटर कॉलेज के पास निर्माणाधीन नाला किनारे मंगलवार रात को 15 फीट का अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ा और जंगल में छोड़ दिया।
मंगलवार रात एक राहगीर ने नाला किनारे अजगर देखा तो आसपास के लोगों को जानकारी दी। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। युवा तो वीडियो बनाने में जुट गए, वहीं लोग डर के साथ अजगर को लेकर उत्साहित भी रहे। सूचना पर सीओ सतेंद्र सिंह, कोतवाल अभयराज सिंह व वन विभाग की टीम पहुंची। करीब एक घंटे के बाद टीम ने अजगर को पकड़ कर बोरी में भरा और सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। डीएफओ प्रत्यूष कुमार कटियार ने बताया कि टीम ने रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ा और जंगल में प्राकृतिक माहौल में छोड़ दिया है। बारिश और बाढ़ के कारण अजगर आबादी क्षेत्र में आ गया था।