{"_id":"6aeb25b5a056a99144094dd1","slug":"crane-overturns-while-attempting-to-avoid-a-motorcycle-driver-and-helper-killed-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटी क्रेन, चालक-खलासी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटी क्रेन, चालक-खलासी की मौत
Wed, 04 Nov 2026 06:03 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 04 Nov 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के ओहन बांध के पास मंगलवार रात को एक क्रेन पलट गई। जिसके नीचे दबने से चालक व खलासी की मौत हो गई। चालक फतेहपुर जिले के हुसेनगंज थाना क्षेत्र का निवासी था। वहीं खलासी कर्वी का निवासी है। घटना के बाद से परिजन बेहाल हैं। सदर कोतवाली क्षेत्र के अमानपुर निवासी विमलेश कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई नीलू उर्फ अनिल कुमार (30) फतेहपुर जिले के हुसेनगंज थाना क्षेत्र के हसनापुर निवासी चालक आशीष (35) कुमार के साथ क्रेन में खलासी का काम करता था।
विज्ञापन
रात करीब 10 बजे उसका भाई व आशीष क्रेन लेकर बहिलपुरवा क्षेत्र में कोई सामान उतारने जा रहे थे। रास्ते में ओहन बांध से कुछ दूर पर पुलिया के पास बगल से निकली बाइक को बचाने के चक्कर में क्रेन अनियंत्रित हो गई और पलट गई। जिसके नीचे दोनों दब गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर के बाद दोनों को बाहर निकाल सकी। इसके बाद एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
फिर पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना के बाद से नीलू की पत्नी रानी देवी, बेटा दीपांशु, बेटी दिव्यांशी बेहाल हैं। नीलू तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था। वहीं आशीष की पत्नी गुड़िया देवी, बेटी आकांक्षा देवी व बड़ा भाई जीतू है। उसकी पत्नी ने बताया कि पति कर्वी में किराए का कमरा लेकर रहते थे। थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह ने बयाता कि क्रेन पलटने की सूचना पर पहुंचे और दोनों को किसी तरह बाहर निकाल कर अस्पताल लेकर गए, लेकिन मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन