Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Son kills father with sharp edged weapon dispute arose after son objected to father assaulting mother

हरदोई: मां से मारपीट के विरोध में हुआ विवाद, बेटे ने पिता की धारदार हथियार से हत्या की, आरोपी की तलाश जारी

Wed, 25 Nov 2026 09:53 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 25 Nov 2026 09:53 AM IST
सार

Hardoi News: कोतवाली शहर क्षेत्र में अपनी मां के साथ हो रही मारपीट का विरोध करने पर युवक ने धारदार हथियार से हमला कर अपने पिता की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, फरार आरोपी बेटे की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन
Hardoi Son kills father with sharp edged weapon dispute arose after son objected to father assaulting mother
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में कोतवाली शहर थाना क्षेत्र के राधानगर इलाके में मंगलवार को पारिवारिक विवाद में एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर अपने ही पिता की हत्या कर दी। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि राधानगर निवासी रामेंद्र सिंह (53) अपनी पत्नी अंजू सिंह के साथ मारपीट कर रहे थे। इस बात का उनके पुत्र सत्यम सिंह (28) ने विरोध किया, जिस पर पिता और पुत्र के बीच विवाद बढ़ गया और दोनों में मारपीट होने लगी। इसी दौरान आक्रोशित होकर सत्यम सिंह ने अपने पिता रामेंद्र सिंह पर धारदार हथियार से वार कर दिया।

विज्ञापन
Trending Videos





आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित
इससे गंभीर रूप से घायल होकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। साथ ही, आरोपी पुत्र की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर लगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed