Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Assault over dispute regarding possession of house FIR against several individuals including BJP leader

कानपुर: मकान पर कब्जे की रंजिश में मारपीट, भाजपा नेता समेत कई पर एफआईआर, दूसरे पक्ष पर भी क्राॅस रिपोर्ट

Fri, 13 Nov 2026 11:14 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 13 Nov 2026 11:14 AM IST
सार

Kanpur News: काकादेव थाना क्षेत्र स्थित शास्त्रीनगर में मकान पर कब्जे की पुरानी रंजिश को लेकर फाइनेंसकर्मी और भाजपा नेता सर्वेश शुक्ला पक्ष के बीच हुई मारपीट में पुलिस ने दोनों ओर से क्रॉस एफआईआर दर्ज की है। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब 12-15 लोगों को आरोपी बनाकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Kanpur Assault over dispute regarding possession of house FIR against several individuals including BJP leader
काकादेव थाना - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में काकादेव थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में नौ नवंबर को मकान पर कब्जे की पुरानी रंजिश को लेकर फाइनेंसकर्मी और भाजपा नेता पक्ष के बीच सड़क पर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने क्रॉस प्राथमिकी दर्ज की है। दोनों ओर से दर्ज मामलों में 12-15 लोगों को पुलिस ने आरोपी बनाया है। शास्त्रीनगर निवासी फाइनेंसकर्मी प्रशांत दीक्षित ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि नौ नवंबर की रात करीब 11:45 बजे पारिवारिक भाई विक्रम तिवारी के साथ कार से घर लौट रहे थे। इस दाैरान रसिक यादव और अंकित चंदौली ने कार के आगे बुलेट लगाकर रोक ली।

विज्ञापन

इसके बाद मकान पर कब्जा को लेकर विवाद शुरू कर दिया। फोनकर भाजपा नेता सर्वेश शुक्ला उर्फ बमबम को बुला लिया। आरोप है कि सर्वेश शुक्ला, राजीव मिश्रा, आरपी सिंह, उनका बेटा लवी उर्फ अभिषेक प्रताप सिंह, निखिल और तीन-चार अन्य लोगों ने दोनों को पीटा। उन्होंने 112 पर पुलिस को सूचना दी। झगड़े की जानकारी पाकर भाई विकास दीक्षित पहुंचा तो उसे भी पीट दिया। प्रशांत का आरोप है कि मकान के विवाद को लेकर वर्ष 2017 से आरोपी रंजिश मानते हैं। मारपीट में चेन टूटकर गिर गई।

विज्ञापन
Trending Videos

सोशल मीडिया में वीडियो भी वायरल हुए थे
वहीं, काकदेव इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि प्रशांत की तहरीर पर सर्वेश शुक्ला उर्फ बमबम, तनय शुक्ला, राजीव मिश्रा, आरपी सिंह, अभिषेक प्रताप सिंह उर्फ लवी, अंकित चंदौली, रसिक यादव और निखिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष से रसिक यादव ने शिवम दीक्षित समेत अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि वह अपनी मां की दवा लेने जा रहे था तभी शिवम और उसके साथियों ने रास्ते में नशे में रोककर मारपीट की। इसके सोशल मीडिया में वीडियो भी वायरल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed