फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Cunning inter-district thief arrested for committing fraud by tampering with ATM machines using a metal strip

औरैया: एटीएम मशीनों में पत्ती लगाकर ठगी करने वाला शातिर अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार

Thu, 08 Oct 2026 06:14 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 08 Oct 2026 06:14 PM IST
सार

Auraiya News: कैश ट्रैपिंग गिरोह का आरोपी एक साल से इटावा, उन्नाव और औरैया में वारदातों को अंजाम दे रहा था। 

विज्ञापन
Cunning inter-district thief arrested for committing fraud by tampering with ATM machines using a metal strip
पुलिस गिरफ्त में चोरी का आरोपी आकाश कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटीएम मशीनों के कैश डिस्पेंस स्लॉट (रुपये निकलने वाली जगह) में धातु की पत्ती लगाकर ग्राहकों के रुपये फंसाने और ठगी करने वाले एक शातिर अंतरजनपदीय आरोपी को थाना फफूंद, स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए शातिर के कब्जे से पुलिस ने 27 हजार रुपये, सात एटीएम कार्ड और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए हैं। आरोपी एक साल से कई जनपदों में घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


एसपी अभिषेक भारती ने प्रेसवार्ता में बताया कि फफूंद कस्बा के मोहल्ला चमनगंज निवासी सिराजुद्दीन ने तहरीर दी थी कि उनके द्वारा संचालित इंडिया वन एटीएम में 21 सितंबर एक युवक ने पहले 500 रुपये निकाले और फिर एटीएम स्लॉट में पत्ती लगा दी। इसके बाद ग्राहकों के करीब पांच हजार रुपये फंस गए, जिसे आरोपी निकाल ले गया। इस हरकत से एटीएम मशीन की बेल्ट भी कट गई और बड़ा नुकसान हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को थानाध्यक्ष अजय कुमार टीम के साथ चेकिंग के दौरान कानपुर देहात स्थित कोतवाली शिवली क्षेत्र के गांव इंद्रानगर वैरी सवाई निवासी आकाश कुशवाहा को बढ़ुआ बम्बा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में 26 वर्षीय आरोपी ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को भी घटना को अंजाम देने आया था। बताया कि वह बाइक से विभिन्न शहरों में जाकर एटीएम मशीनों की रेकी करता था। इसके बाद कैश स्लॉट में फेवीक्विक और धातु की पत्ती चिपका देता था। जब ग्राहक रुपये निकालने आते तो रुपये वहीं फंस जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

ग्राहक के जाने के बाद वह पत्ती हटाकर रुपये निकाल लेता था। आरोपी बीते एक साल से इटावा, उन्नाव व आसपास के जिलों में ऐसी वारदातें कर अपना खर्च चला रहा था। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कानपुर देहात के शिवली कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के पास से 27 हजार नकद, एटीएम, कैश ट्रैपिंग पत्ती, तीन कैंची, तीन स्क्रू ड्राइवर, दो टेस्टर, पांच रेती, दो प्लास, इंचीटेप, 17 चौड़ी पत्तियां, फेवीक्विक पाउच व अन्य औजार बरामद किए हैं।

पुट्टी की पत्ती का करता था इस्तेमाल
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह घरों में होने वाली पुट्टी में इस्तेमाल होने वाली पत्ती का प्रयोग करता था। पुट्टी की पत्ती आसानी से मुड़ जाती है। उसने बताया कि जबभी ग्राहक एटीएम मशीन का प्रयोग करते थे, वो आसपास मौजूद रहता था। उनके जाने के बाद स्लॉट बंद होने से पहले एटीएम बूथ में जाकर वह पत्ती को फंसा देता था। इस तरह वो घटनाओं को अंजाम देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed