फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead Cattle Found in Gaushala, Video Goes Viral in Hamirpur

हमीरपुर की गोशाला में पड़े मिले गोवंशों के शव, वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने चारा-पानी न मिलने का लगाया आरोप

Thu, 03 Sep 2026 11:47 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हमीरपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 03 Sep 2026 11:47 AM IST
सार

Hamirpur News: गहरौली गांव स्थित गोशाला की बदहाली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में गोशाला परिसर में करीब आधा दर्जन मृत गोवंश पड़े दिखाई दे रहे हैं। वहीं, कुछ गोवंश कमजोर हालत में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Dead Cattle Found in Gaushala, Video Goes Viral in Hamirpur
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करती है। वीडियो सामने आने के बाद गोशाला की व्यवस्थाओं और संचालन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गोशाला में गोवंशों के लिए पर्याप्त भूसा-चारा और पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। उनका कहना है कि समय पर चारा और पानी नहीं मिलने से गोवंशों की हालत बिगड़ रही है और उनकी मौतें हो रही हैं।

विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, गोशाला के संचालन के लिए हर माह लाखों रुपये का बजट आता है। इसके बावजूद मौके पर व्यवस्थाएं ठीक नहीं दिखाई दे रही हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कागजों में व्यवस्थाएं दुरुस्त दिखाई जा रही हैं, जबकि गोशाला परिसर में मृत गोवंशों के शव पड़े हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि गोशाला के लिए आने वाला चारा आखिर कहां जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि ग्राम प्रधान के निधन के बाद ग्राम पंचायत और गोशाला की जिम्मेदारी एडीओ पंचायत धर्मेंद्र पाल प्रशासक और ग्राम पंचायत सचिव कुलदीप कुमार के पास है। ग्रामीणों ने सचिव कुलदीप कुमार और संबंधित पशु चिकित्सक बंसराज पटेल पर लापरवाही बरतने और सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, मृत गोवंशों का पोस्टमार्टम कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद अब प्रशासन की जांच और मौके की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed