राम मंदिर चोरी: शिवपाल यादव का बड़ा हमला, कहा- बड़े चोरों को क्यों बचा रही सरकार? जनता चुनाव में सबक सिखाएगी
Etawah News: सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने राम मंदिर चोरी मामले में बड़े लोगों को बचाने का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार को बेईमान बताया। उन्होंने ओपी राजभर पर तंज कसते हुए बिजली, पानी और टोल टैक्स के मुद्दे पर सरकार को घेरा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राम मंदिर से हुई चोरी में सिर्फ छोटे लोगों पर ही कार्रवाई की जा रही है, बड़े लोगों को बचाया जा रहा है। यह बात शुक्रवार को बसरेहर ब्लॉक के कुनहैया गांव में मुलायम सिंह यादव की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कही।
उन्होंने कहा कि सरकार बेईमान सरकार है, भगवान राम के मंदिर में चोरी की घटना पर छोटे-छोटे लोग पकड़े गए। बड़े लोगों को भी जेल भेजा जाए। जनता से अपील है कि आने वाले चुनाव में चोरों को बचाने वाले लोगों को भी हटाया जाए।
प्रधानमंत्री के लिए क्या-क्या बोल रहे थे
मंत्री ओपी राजभर के ट्वीट जिस पर कहा गया कि "यादववादी पार्टी" के जवाब में शिवपाल सिंह ने कहा कि पहले हमारी पार्टी में थे तो भाजपा के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के लिए क्या-क्या बोल रहे थे। अब हम बहुत कुछ नहीं कह रहे हैं, उनके मुंह में डॉट…डॉट…डॉट है।
टंकियों में नहीं दे रही है पानी
बिजली की दरें न बढ़ाने के सरकार के दावे पर कहा कि यह लोग बहुत झूठ बोलते हैं। अभी 10 प्रतिशत इन्होंने बढ़ाया था, अब यह जान गए कि जनता उनके खिलाफ़ हो गई है। अभी अगर नहीं भी बढ़ाते हैं, तब भी बहुत महंगी बिजली है। कहा कि यह भाजपा सरकार टंकियों में पानी नहीं दे रही है। सड़कें टूटी हैं, मनमानी से बढ़ा टोल वसूला जा रहा है।