{"_id":"6add9c7976280fcb320dd380","slug":"farrukhabad-massive-fire-breaks-out-at-timber-yard-brought-under-control-after-strenuous-effort-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: लकड़ी की टाल में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, लाखों के नुकसान की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: लकड़ी की टाल में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, लाखों के नुकसान की आशंका
Sun, 25 Oct 2026 11:36 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:36 AM IST
सार
Farrukhabad News: मोहल्ला आंबेडकर नगर नरकसा निवासी जमील अहमद की लकड़ी की टाल (गोदाम) में रविवार तड़के अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग ने जब विकराल रूप धारण किया, तब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
आग के बाद जला सामान
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में शहर के मोहल्ला आंबेडकर नगर नरकसा निवासी जमील अहमद की लकड़ी की टाल है। वह बाहरी दुकान में फर्नीचर बनाने का काम भी करते हैे। रविवार तड़के उनकी गोदाम में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
आग ने जब विकराल रूप लिया, जब लोगों को घटना की जानकारी हुई। गोदाम में करीब पांच लाख रुपये की लकड़ी भरी बताई जा रही है। घटना के समय मोहल्ले के तमाम लोग एकत्रित हो गए। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन