{"_id":"6aba00453d43ed371207ee11","slug":"farrukhabad-woman-dies-after-coming-into-contact-with-a-snapped-ht-line-wire-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: टूटे एचटी लाइन के तार की चपेट में आकर महिला की मौत, 15 दिन की बच्ची से छिनी मां की ममता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: टूटे एचटी लाइन के तार की चपेट में आकर महिला की मौत, 15 दिन की बच्ची से छिनी मां की ममता
Mon, 28 Sep 2026 11:28 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:28 AM IST
विज्ञापन
महिला की फाइल फोटो व बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
कायमगंज के मोहल्ला चिलांका निवासी आनंद कुमार की 26 वर्षीय पत्नी रागिनी की सोमवार भोर करंट लगने से मौत हो गई। रागिनी ने 15 दिन पहले ही बच्ची को जन्म दिया था। वह इन दिनों अपने मायके गांव मीरपुर में रह रही थी। सोमवार भोर में रागिनी दयाराम की नर्सरी के खेत में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान वहां टूटे पड़े एचटी लाइन के तार की चपेट में आ गईं। करंट लगने से वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी।
विज्ञापन
उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने उसे पड़ा देखा तो बिजली विभाग को सूचना दी। बरझाला फीडर की बिजली बंद कराने के बाद उसे सीएचसी कायमगंज लाया गया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रागिनी के छह वर्षीय पुत्री अनोखी और चार वर्षीय पुत्र दादू व एक बेबी हैं। उसकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन