{"_id":"681ba995856d8cb525097a33","slug":"fatehpur-bus-of-baraatis-collided-with-container-after-police-jeep-riders-tried-to-stop-it-20-injured-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: पुलिस जीप सवारों के कंटेनर रोकवाने से बरातियों की बस भिड़ी, 20 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: पुलिस जीप सवारों के कंटेनर रोकवाने से बरातियों की बस भिड़ी, 20 लोग घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 08 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
सार
Fatehpur News: अधिकारी वाहन के कंटेनर रोकवाने से बरातियों की बस भिड़ गई। हादसे में 20 लोग घायल हो गए। हादसा हाईवे स्थित पीएनसी प्लांट के सामने हुआ।

नीले कुर्ते में बस सवार दूल्हे रोहित सोनी से बातचीत करते प्रभारी निरीक्षक
- फोटो : अमर उजाला

Trending Videos
विस्तार
कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे चार पहिया सवार वर्दीधारियों के अचानक कंटेनर रोकवाने से पीछे से बरातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर टकरा गई। हादसे से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे की खबर पर पुलिस पहुंची। कंटेनर छोड़कर चालक भाग निकला। बस में सवार 52 बरातियों में करीब 20 लोग घायल हुए। पुलिस ने गंभीर सात घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वाहनों को मौके से हटवाने के बाद यातायात बहाल कराया। हादसा किसी अधिकारी के वाहन के द्वारा कंटेनर के रोकवाने से हुआ है।
दिल्ली के सुल्तानपुरी निवासी रोहित सोनी की बरात वाराणसी जा रही थी। वोल्वो बस से मंगलवार रात करीब आठ बजे करीब 52 बराती निकले थे। इनके साथ एक चार पहिया गाड़ी भी थी। बरातियों की बस हाईवे पर थरियांव थानांतर्गत हसवा चौकी के पीएनसी प्लांट के पास पहुंची, जिसके बाद कंटेनर चालक ने ब्रेक लगा दिया। इसी दौरान पीछे से आ रही बस टकरा गई। बराती राकेश शुक्ला ने बताया कि बस के आगे एक कंटेनर चल रहा था। किसी अधिकारी की चार पहिया गाड़ी से वर्दीधारी उतरे और कंटेनर रोकवाया। कंटेनर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। बस चालक ने बगल से वाहन निकलना चाहा, लेकिन उस दिशा में भी एक अन्य वाहन था। ऐसे में चालक के ब्रेक लगाते-लगाते बस कंटेनर से टकरा गई।
हादसे के बाद चार पहिया सवार भाग निकले। आसपास के लोगों ने बस में फंसे चालक सलीम को बाहर निकाला। इसके बाद बरातियों को बाहर निकाला गया। एंबुलेंस व थरियांव पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि हादसे में करीब 20 घायल हुए हैं। 14 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर है। बाकी मामूली घायल हैं। कंटेनर रोकवाने वाले गाड़ी किसकी है इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। सभी घायल बरातियों को दूसरी बस से वाराणसी भेजा गया है।