सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   flights in just rs 2500 till 25th december

25 तक सिर्फ 2500 रुपये में फ्लाइट

टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 10 Dec 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
सार

- एयर इंडिया ने नई दिल्ली
​-कानपुर फ्लाइट के किराये पर प्रमोशनल स्कीम दी
- आगे भी बढ़ सकती है स्कीम, पहले दिन की बुकिंग से अधिकारी उत्साहित

flights in just rs 2500 till 25th december
कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होते यात्री - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन

विस्तार

25 दिसंबर तक कानपुर-नई दिल्ली फ्लाइट का किराया 2500 रुपये प्रति टिकट होगा। आने-जाने की टिकट 5000 रुपये में। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नई दिल्ली से चकेरी एयरपोर्ट (अहिरवां) कानपुर की हवाई यात्रा को आकर्षक और सफल बनाने के उद्देश्य से एयर इंडिया ने किराये पर यह प्रमोशनल ऑफर दिया है। यह किराया कई ट्रेनों के एसी फर्स्ट कोच से कम है।
Trending Videos


एयर इंडिया के सीनियर मैनेजर (कारपोरेट कम्युनिकेशन) प्रवीन भटनागर ने बताया कि किराये का प्रमोशनल ऑफर आगे 31 दिसंबर तक बढ़ाया जा सकता है। एयर इंडिया और एलाइंस एयर के बीच बातचीत चल रही है। पहले दिन की टिकट बुकिंग उत्साहित करने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेबसाइट airindia.in पर जाकर टिकट बुक कराए जा सकते हैं। टिकट बुकिंग की डेट - 13 दिसंबर, 15 दिसंबर, 17 दिसंबर, 20 दिसंबर, 22 दिसंबर, 24 दिसंबर, 27 दिसंबर, 29 दिसंबर और 31 दिसंबर।

फ्लाइट की टाइमिंग (मंगलवार, गुरुवार और शनिवार) दोपहर 12:15 बजे- दिल्ली से फ्लाइट कानपुर के लिए उड़ान भरेगी। दोपहर 1:40 बजे- फ्लाइट कानपुर पहुंचेगी। दोपहर 2:10 बजे- फ्लाइट कानपुर से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। अपराह्न 3:35 बजे- फ्लाइट नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed