फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Grandmother Attacked with Axe, Strangled with Rope; Death

रिश्तों का खून: दादी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, फिर रस्सी से कसा गला, दी खौफनाक मौत; मंजर देख सहमे लोग

Mon, 20 Jul 2026 12:47 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 20 Jul 2026 12:47 PM IST
सार

Hamirpur News: बुजुर्ग महिला की हत्या की घटना कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

विज्ञापन
Grandmother Attacked with Axe, Strangled with Rope; Death
बुजुर्ग महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राठ कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव में रविवार को पारिवारिक विवाद में युवक ने पारिवारिक दादी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बाद में रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस व फाॅरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


बहादुर राजपूत ने बताया कि रविवार दोपहर वह घर पर था। इसी दाैरान पारिवारिक भतीजा गजेंद्र वहां आया और गालीगलौज करने लगा। आरोप है कि उसने जान से मारने की नियत से कुल्हाड़ी से उन पर हमला कर दिया। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। हालांकि हमले में उन्हें चोट भी लगी। बताया कि उस समय मां शोभारानी (85) घर में उनकी अकेली थीं। आरोप है कि गजेंद्र ने उन पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बाद में चारपाई की रस्सी से उनका गला कस दिया। कुछ देर बाद जब बहादुर घर लौटे तो मां को मृत अवस्था में पाया। उनका शव चारपाई से टिका था और गले में रस्सी कसी थी।

विज्ञापन

बहादुर ने बताया कि उनके नाम पर पांच बीघा भूमि है। वह मां के साथ रहते थे। पत्नी भाना तीन बच्चों के साथ राठ में रहतीं हैं। बहन देवकुंवर ससुराल औंड़ेरा गांव में रहतीं हैं। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह व कोतवाल अनूप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि बहादुर के शिकायती पत्र पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।


 

सुबह से बेटा कर रहा था असमान्य व्यवहार
मां सुमितरानी ने बताया कि रविवार सुबह से बेटा गजेंद्र असमान्य व्यवहार और उल्टी-सीधी बातें कर रहा था। दोपहर में वह खेत जा रही थीं। तभी बेटा कुल्हाड़ी लेकर उनके पीछे दौड़ा। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचा लिया। बताया कि बेटे की कई साल से मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसके हाथ-पैरों में बेड़ियां पड़ी थीं। छह माह पहले उसने बेड़ियां तोड़ ली थीं।
विज्ञापन

जो दिखता उसी को दौड़ा लेता
ग्रामीणों ने बताया कि गजेंद्र सुबह से ही मानसिक संतुलन खो बैठा था। वह कुल्हाड़ी लिए घूम रहा था और जो सामने दिखता था उसी को दौड़ा लेता था। बताया कि करीब पांच दिन से उसकी यही स्थिति थी। उसकी स्थिति को देखते हुए ग्रामीण सामने जाने से डरते थे। ग्रामीणों का कहना है कि यदि परिजन उसे बांधकर रखते तो इस हत्याकांड को टाला जा सकता था। वृद्ध महिला की जगह और कोई भी होता तो उसकी भी हत्या हो सकती थी।

एक माह में तीन जगह बहा रिश्तों का खून
16 जून की रात अतरौलिया मोहल्ला निवासी शिवराम अहिरवार (62) की मामूली विवाद में उनके बेटे नरेश चौधरी ने लकड़ी के पटिए से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पिता-पुत्र के बीच मामूली विवाद हो गया था। 12 जुलाई की रात कोतवाली क्षेत्र के स्यावरी गांव निवासी हरदयाल राजपूत ने अपने बड़े भाई श्यामबिहारी (65) की गड़ासे से काटकर हत्या कर दी थी। बताया जाता है कि भाई को किसी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर हत्या की थी। वहीं रविवार को मवई गांव में गजेंद्र राजपूत ने अपनी पारिवारिक दादी शोभारानी (85) की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed