सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Gyanvapi Masjid Case,  Swami Parmanand Giri said Gyanvapi is not a mosque, but a Shiv temple

Gyanvapi Masjid Survey: स्वामी परमानंद गिरि का बड़ा बयान, कहा- सर्वे से तय हो गया कि ज्ञानवापी मस्जिद नहीं, बल्कि शिवमंदिर है

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 16 May 2022 08:05 PM IST
विज्ञापन
सार

हमीरपुर में राम मंदिर निर्माण समिति के ट्रस्टी युग चेतना महाविद्यालय के संस्थापक महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरि जी महाराज ने ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वेक्षण पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि शिवलिंग और नंदी के मौजूद होने से तय हो गया है कि ज्ञानवापी मस्जिद नहीं, बल्कि शिव मंदिर है।

Gyanvapi Masjid Case,  Swami Parmanand Giri said Gyanvapi is not a mosque, but a Shiv temple
महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरि जी महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ज्ञानवापी मस्जिद पूर्व से ही मंदिर था। उसकी दीवारे, नंदी आदि सबूत थे। सर्वे के बाद शिवलिंग मिलने से तय हो गया कि यह शिव मंदिर ही है। मुस्लिमों को अपना दावा छोड़ देना चाहिए। इसके लिए मौजूदा मुस्लिम नहीं, बल्कि मुगल शासक दोषी हैं। यह विचार कस्बे के स्टेशन रोड में संचालित अखंड परमधाम में पधारे राम मंदिर निर्माण समिति के ट्रस्टी युग चेतना महाविद्यालय के संस्थापक महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरि जी महाराज ने व्यक्त किए।

Trending Videos

महामंडलेश्वर ने कहा कि देश में जितनी भी विवादित मस्जिदें हैं। उनको देखकर अंदाजा लग जाता है कि यह मस्जिद नहीं बल्कि मंदिर है। ज्ञानवापी में अदालत के बाद हुए सर्वे से यह साबित हो गया है। उन्होंने कहा कि मुगलों के गलत निर्णयों का पक्ष लेना गलत है। कांग्रेस शुरू से तुष्टीकरण की राजनीति करके हिंदू और मुस्लिमों में फूट डालती रही है। यह वोट के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी भी मस्जिद में नंदी होना इस्लाम धर्म के खिलाफ है। शिवलिंग और नंदी के मौजूद होने से तय हो गया है कि यह मस्जिद नहीं बल्कि शिव मंदिर है। उन्होंने कहा कि जब विवादित स्थान पर मस्जिद बनाना और उसमें इबादत करना जायज नहीं है, तो ऐसे धार्मिक स्थल का क्या औचित्य है। इस मौके पर अखंड परमधाम के मुख्य संरक्षक स्वामी ज्योतिर्मयानंद महाराज, महामंडलेश्वर दिव्य चेतना, स्वामी ओमानंद महाराज, स्वामी सत्यप्रकाश महाराज आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed