फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   FIR against three for robbing a transporter

Hamirpur News: ट्रांसपोर्टर से लूट के आरोप में तीन के खिलाफ प्राथमिकी

Sun, 25 Oct 2026 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
FIR against three for robbing a transporter
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के स्टेशन मार्ग पर ट्रांसपोर्टर से मारपीट कर नकदी लूटने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक की फटकार के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कारवाई की। वहीं आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर हुसैन ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र दिया था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात स्टेशन से लौटते समय उनकी बाइक खराब हो गई थी। वह बाइक खड़ी कर पैदल बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कस्बा निवासी सुमित जोशी, अंकित शिवहरे और शिवम शिवहरे बाइक से पहुंचे। तीनों ने उनके साथ मारपीट की और 2 लाख 70 हजार 200 रुपये लूट लिए। आरोप है कि तीनों जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

एसपी के आदेश के बाद रविवार सुबह तीनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed