हमीरपुर मर्डर: रात दो बजे चार्जर लेने गई थी पोती, चारपाई पर पड़ा देखा दादा का शव, परिजन बोले- किसी पर शक नहीं
Hamirpur News: मुस्करा थाना क्षेत्र के बिहूनी गांव में सोते समय एक अधेड़ की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। सूचना पर एएसपी, सीओ राठ और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं और जांच जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले में मुस्करा थाना क्षेत्र के बिहूनी गांव में घर में सो रहे वृद्ध ठाकुरदास अहिरवार (68) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार रात करीब 12 बजे परिवार के लोग घर में सो रहे थे। रात करीब दो बजे मृतक की पोती मोबाइल चार्ज करने के लिए कमरे में गई, जहां खून पड़ा देखकर उसने परिजनों को जानकारी दी।
परिजन कमरे में पहुंचे, तो ठाकुरदास बिस्तर पर पड़े मिले। परिवार ने घटना की सूचना ग्राम प्रधान को दी। प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में अपर पुलिस अधीक्षक, राठ सीओ समेत फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। डॉग स्क्वॉड की मदद से भी हत्यारों तक पहुंचने के लिए सुराग तलाशे गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के बेटे नरेश के मुताबिक, परिवार को हत्या के संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं है।
जल्द ही होगा घटना का खुलासा
न ही उन्हें किसी पर शक है। पुलिस हत्या की वजह और आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। क्षेत्राधिकारी राठ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।