फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Income Tax Department survey at Society Motors in Kanpur Irregularities worth 1 crore detected in TDS TCS

कानपुर: ‘काटा तो गया पर जमा नहीं हुआ’, सोसाइटी मोटर्स पर आयकर सर्वे, टीडीएस-टीसीएस में एक करोड़ की गड़बड़ी

Wed, 26 Aug 2026 03:53 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 26 Aug 2026 03:53 PM IST
सार

Kanpur IT Raid News: आयकर विभाग की टीडीएस विंग द्वारा कार-बाइक विक्रेता कंपनी सोसाइटी मोटर्स के चार प्रतिष्ठानों पर चलाया गया सर्वे 12 घंटे की मैराथन जांच के बाद समाप्त हो गया है। जांच में टीडीएस और टीसीएस में लगभग एक करोड़ रुपये की भारी गड़बड़ी पकड़ी गई है।

विज्ञापन
Income Tax Department survey at Society Motors in Kanpur Irregularities worth 1 crore detected in TDS TCS
सोसाइटी मोटर्स - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में आयकर विभाग के टीडीएस विंग का कार-बाइक विक्रेता कंपनी सोसाइटी मोटर्स के प्रतिष्ठानों पर सर्वे मंगलवार को 12 घंटे की जांच के बाद खत्म कर दिया गया। जांच में टीडीएस और टीसीएस में एक करोड़ के करीब की गड़बड़ी मिली है। वहीं, कंपनी पर पिछले वर्षों का 16-17 लाख रुपये बकाया था। इसे सर्वे के दौरान जमा कराया गया।

विज्ञापन

20 से अधिक अफसरों की चार अलग-अलग टीमों ने सोमवार दोपहर दो बजे के करीब कंपनी के मकरावटगंज, सिविल लाइंस, जीटीरोड और साकेतनगर स्थित शोरूम में जांच-पड़ताल शुरू की थी। अफसरों ने कर्मचारियों के वेतन, सेवा प्रदाताओं को किए गए भुगतान पर काटे गए टीडीएस संबंधी दस्तावेजों की जांच की।

विज्ञापन

चालान सहित अन्य दस्तावेजों की जांच
इसके अलावा लेखा पुस्तिकाएं, भुगतान रजिस्टर, बिल-वाउचर, बैंक खातों से संबंधित रिकॉर्ड, टीडीएस रिटर्न और चालान सहित अन्य दस्तावेजों की जांच-पड़ताल की थी। जांच में यह भी देखा गया था कि कंपनी अलग-अलग मदों में किए गए भुगतान पर निर्धारित दर से टीडीएस काटकर समय से सरकार के खाते में जमा किया गया है या नहीं।

विज्ञापन

टीडीएस काटा तो जा रहा, पर जमा नहीं किया जा रहा
इस पर बड़ी गड़बडी मिली है। पता चला कि टीडीएस काटा तो जा रहा था, पर जमा नहीं किया जा रहा था। कई मदों में नियमानुसार टीडीएस भी नहीं काटा गया था। डिजिटल रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजों की भी पड़ताल की गई थी। सूत्रों ने बताया कि कंपनी के पास देसी-विदेशी कई कंपनियों की डीलरशिप है।

विज्ञापन

बड़े पैमाने पर दस्तावेज जब्त
छह साल के दस्तावेजों को जांचा गया। एक करोड़ से ज्यादा के टीडीएस और टीसीएस में गड़बड़ी मिली है। फॉरेसिंक टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। बड़े पैमाने पर दस्तावेज जब्त किए गए हैं। सर्वे खत्म कर दिया गया है। आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed