Kanpur Accident: स्पीड ब्रेकर के झटके से उछली बाइक, पीछे बैठी महिला सड़क में गिरकर अचेत, हैलट में तोड़ा दम
Kanpur News: उन्नाव से बेटे की बाइक पर सवार होकर साढ़ इलाके के कुंदौली गांव अपनी बीमार बहन को देखने जा रही महिला रास्ते में स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछलने से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में भीतरगांव के साढ़-रमईपुर मार्ग में कुंदौली भट्ठे के पास स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर बाइक से गिरी महिला की इलाज के दौरान हैलट अस्पताल में दर्दनाक मौत हो गई। महिला अपने बेटे के साथ उन्नाव से साढ़ इलाके के कुंदौली गांव में अपनी बीमार बहन को देखने आ रही थी। साढ़ पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया है।
उन्नाव के थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम चिलौला सरोसी निवासी धर्मेंद्र सिंह बीते शनिवार को अपनी 55 वर्षीय मां सुमन सिंह को बाइक पर बैठाकर अपनी मौसी के घर कुंदौली थाना साढ़ आ रहे थे। तेज रफ्तार बाइक जैसे ही कुंदौली गांव से ठीक पहले भट्ठा मोड़ के पास पहुंची तभी सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर से उछलकर अनियंत्रित हो गई। इससे पीछे बैठी सुमन सिंह सिर के बल सड़क पर जा गिरीं और बेहोश हो गईं।
डॉक्टरों ने हैलट अस्पताल रेफर किया
हादसे के बाद बेटे धर्मेंद्र सिंह ने उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान रविवार को सुमन सिंह की मौत हो गई। साढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक के के मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।