{"_id":"616f1a6d7621d64e1f4d1fc5","slug":"kanpur-driver-rushed-truck-to-avoid-gst-checking-soldier-s-hip-and-leg-broken-driver-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: जीएसटी की चेकिंग से बचने को दौड़ाया ट्रक, सिपाही का कूल्हा-पैर टूटा, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: जीएसटी की चेकिंग से बचने को दौड़ाया ट्रक, सिपाही का कूल्हा-पैर टूटा, चालक गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर देहात के सिकंदरा में जीएसटी विभाग की सचल दल इकाई की चेकिंग से बचने के लिए भाग रहे ट्रक चालक ने सिपाही को चपेट में ले लिया। सिपाही रामकिशोर पांडेय (54) को टक्कर मारने के बाद ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया।
सचल दल के असिस्टेंट कमिश्नर ने सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में पता चला कि सिपाही का कूल्हा और पैर टूट गया है। विशेष अभियान के तहत सचल दल टीम सिकंदरा में हाईवे पर जांच कर रही थी।
दिल्ली की तरफ से आ रहे ट्रक को रोकने के लिए ड्राइवर ने इशारा किया तो उसने ट्रक की रफ्तार बढ़ा दी। अनियंत्रित ट्रक सिपाही को टक्कर मारते हुए डिवाइडर में घुस गया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर ट्रक कब्जे में ले लिया है।
Trending Videos