{"_id":"6ab0f25bccdd2892ea0e7661","slug":"kanpur-man-ends-life-by-hanging-himself-after-dispute-with-wife-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगा दी जान, बेटी कमरे में पहुंची तो पंखे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगा दी जान, बेटी कमरे में पहुंची तो पंखे से लटका मिला शव
Mon, 21 Sep 2026 02:32 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 21 Sep 2026 02:32 PM IST
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
हनुमंत विहार थानाक्षेत्र के बजरंग बिहार में रविवार रात पत्नी से विवाद के बाद रोहित यादव (38) ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद बेटी पिता को बुलाने कमरे में पहुंची तो उनका शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका देखकर चीख पड़ी। आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन
बजरंग बिहार निवासी राजेंद्र यादव घर में परचून की दुकान चलाते हैं। परिवार में पत्नी कलावती, बेटा रोहित और बेटियां रिंकी, पिंकी व शिल्पी हैं। रोहित की करीब 15 वर्ष पहले ज्योति से शादी हुई थी। दोनों की एक बेटी है। रोहित की मां कलावती ने बताया कि शादी के बाद से ही रोहित और ज्योति के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता था। विवाद बढ़ने पर शादी के करीब दो महीने बाद ज्योति कच्ची मड़ैया इलाके में अलग रहने लगी थी। अलग रहने के बावजूद दोनों के बीच विवाद कम नहीं हुआ।
विज्ञापन
कलावती के मुताबिक, रविवार रात करीब आठ बजे भी रोहित और ज्योति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद रोहित कमरे में चला गया। कुछ देर बाद बेटी उसे बुलाने पहुंची तो रोहित का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन