फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Mud house collapses due to torrential rain family narrowly escapes being buried under debris

कानपुर: मूसलाधार बारिश से ढहा कच्चा मकान, मलबे में दबने से बाल-बाल बचा परिवार, पोस्ट ऑफिस के कमरे पर भी खतरा

Wed, 23 Sep 2026 08:54 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 23 Sep 2026 08:54 AM IST
सार

Kanpur News: घाटमपुर स्थित परास गांव में बुधवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश के चलते ईंट-गारे से बना एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त सो रहे गृहस्वामी उमेश अवस्थी और उनका परिवार बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन
Kanpur Mud house collapses due to torrential rain family narrowly escapes being buried under debris
मूसलाधार बारिश में ढहा कच्चा मकान - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में घाटमपुर क्षेत्र के परास गांव में बुधवार सुबह हुई तेज बारिश के चलते ईंट-गारे की दीवारों से बना कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हादसे में मकान का आगे का हिस्सा पूरी तरह गिर गया, जबकि घर में बना पोस्ट ऑफिस का कमरा बच गया। हालांकि, कमरा भी खतरे की स्थिति में है।

विज्ञापन


विज्ञापन



परास गांव निवासी उमेश अवस्थी अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। उनके छोटे भाई ब्रजेश अवस्थी मंगलवार को अपनी बहन के यहां कानपुर गए थे। बुधवार सुबह तेज बारिश के दौरान अचानक मकान का आगे का हिस्सा भरभराकर गिर गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति देखी। मकान में बने पोस्ट ऑफिस का कमरा फिलहाल बचा हुआ है, लेकिन उसके भी क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed