{"_id":"6a92452081a61e744102672b","slug":"kanpur-mud-house-collapses-suddenly-at-night-young-man-dies-after-buried-under-debris-2026-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: रात में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबकर युवक की मौत, दो घंटे तक नहीं पहुंची एम्बुलेंस, परिजन रो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: रात में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबकर युवक की मौत, दो घंटे तक नहीं पहुंची एम्बुलेंस, परिजन रो
Sat, 29 Aug 2026 08:04 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 29 Aug 2026 08:04 AM IST
सार
Kanpur News: घाटमपुर क्षेत्र के इटर्रा ग्राम पंचायत स्थित मोहनपुर गांव में बारिश के दौरान रात में एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे में एक युवक मलबे के नीचे दब गया। ग्रामीणों ने बमुश्किल मलबा हटाकर युवक को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
रात में भरभराकर गिरा कच्चा मकान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में घाटमपुर क्षेत्र की इटर्रा ग्राम पंचायत के मजरा मोहनपुर गांव में बारिश के दौरान रात में एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के समय मकान के मलबे में अमित कुमार (25) दब गया। वहीं, मकान के नीचे बंधी कई बकरियां भी दब गईं। बकरियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
विज्ञापन
मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। मशक्कत कर मलबा हटाया और अमित कुमार को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल अमित को ग्रामीण तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां कुछ देर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अमित कुमार की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
दो घंटे तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने तत्काल 112 नंबर पर सूचना देकर मदद मांगी। ग्रामीणों के मुताबिक, लगातार फोन करने के बावजूद करीब दो घंटे तक न एंबुलेंस मौके पर पहुंची और न ही कोई राहत एवं बचाव टीम पहुंची। आखिरकार ग्रामीणों ने ही मोर्चा संभाला और घायल अमित को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।